29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jee Advance 2019: रजिस्ट्रेशन खत्म, अब एडमिशन कार्ड पर नजर

परीक्षा 27 मई को दो पारियों में कराई जाएगी । आईआईटी रुडक़ी को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 May 2019, 7:44 AM IST

jee advance 2019

jee advance 2019

अजमेर.

आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस-2019 के ऑनलाइन पंजीयन खत्म हो गए हैं। विद्यार्थियों ने 9 मई तक पंजीयन कराए। अब आईआईटी रुडक़ी 20 मई तक विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड करेगा। परीक्षा 27 मई को दो पारियों में कराई जाएगी।

आईआईटी रुडक़ी को जिम्मेदारी

देश के विभिन्न आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण करीब 2.24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन 9 मई तक रजिस्ट्रेशन कराए गए। इस बार आईआईटी रुडक़ी को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान में अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, सीकर और उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

ऑनलाइन होगी परीक्षा
जेईई एडवांस परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। आईआईटी कानपुर ने ऑनलाइन परीक्षा लेने की शुरुआत की थी। इस बार भी विद्यार्थियों को कम्प्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्र अथवा राज्य सरकारी की किसी कम्प्यूटर संस्थान में केंद्र बनाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग