अजमेर.स्मार्ट सिटी smart city अजमेर में प्रोजेक्ट भले ही पीछे चल रहे हों और गिनाने के लिए 20 करोड़ के चंद काम ही हो लेकिन अभियंताओं की प्रतिनियुक्त व ठेका शर्ते बदलने और चहतों को फायदा पहुंचाने का ‘खुला खेल’ चल रहा है। स्मार्ट सिटी में पहले ही प्रतिनियुक्तियों पर विवाद चल रहा वहीं पिछले सप्ताह एक और ‘खेल’ सामने आ गया। कनिष्ठ अभियंता अंकित माथुर ने स्वंय को सहायक अभियंता बताते हुए UDH नगरीय विकास विभाग से स्मार्ट सिटी में सहायक अभियंता के पद पर प्रतिनियुक्ति आदेश करवा लिए। इतना ही नहीं स्वंय को राजपत्रित अधिकारी मानते जिला कलक्टर एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्वानिंग भी दे दी। करोड़ों के प्रोजेक्ट भी हाथ ले लिए। जबकि नगरीय विकास विभाग द्वारा कनिष्ठ अभियंता की 7 मई 2020 को वरिष्ठ सूची में अंकित माथुर का स्थान 151 वां है, लेकिन वे 150 कनिष्ठ अभियंताओं पछाड़ते हुए बिना डीपीसी व पदोन्नति के ही सहायक अभियंता बन कर आ गए। मामला कलक्टर तक पहुंचने के बाद अब खलबली मची हुई है।