30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
solar eclipse 2019 : सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पुष्कर सरोवर में स्नान  के लिए उमड़े श्रद्धालु
Play video

solar eclipse 2019 : सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद पुष्कर सरोवर में स्नान कर पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 26 Dec 2019, 1:00 PM IST

पुष्कर. सूर्य ग्रहण(solar eclipse ) के खत्म होने के बाद पुष्कर सरोवर में स्नान (pushkar snan )कर पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के बाद पुष्कर में 52 घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। पुष्कर में सूर्य ग्रहण के कारण बुधवार की रात आठ बजकर दस मिनिट पर ब्रह्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों के कपाट बंद कर दिए थे।

Read More: सूर्यग्रहण के सूतक में बंद हुए मंदिरों के कपाट

गुरूवार को ग्रहण समाप्त होने के बाद दोपहर बारह बजे बाद श्रृंगार के साथ ही कपाट खुले तथा श्रद्घालुओं का दर्शनार्थ प्रवेश हुआ। खास बात तो यह है कि ब्रह्मा मंदिर के कपाट रोजाना दोपहर में डेढ बजे से तीन बजे तक बंद कर दिए जाते है लेकिन ग्रहण के कारण श्रद्धालुओं को आने वाली परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए गुरूवार की दोपहर ब्रह्मा मंदिर(Brahma Temple in pushkar) के कपाट बंद नही होंंगे। ऐसा पुष्कर मेले(pushkar fair 2019) एवं विशेष परिस्थितियों में ही किया जाता है।

Read More: अब नागपहाड़ी पर किया पैंथर ने बछड़े का शिकार