कांग्रेस 6 अप्रैल को जयपुर में बड़ी सभा करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल इस सभा में शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस अपना घोषणा पत्र भी जनता के सामने जारी करेगी। सभा विद्याधर नगर स्टेडियम में होगी। रैली में 6 लोकसभा सीटों पर फोकस रहेगा। इनमें जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, अजमेर, सीकर और अलवर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रैली में लाने की तैयारी चल रही है।