29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
माहेश्वरी समाज करेगा प्रदेश सम्मेलन और सम्मान समारोह
Play video

माहेश्वरी समाज करेगा प्रदेश सम्मेलन और सम्मान समारोह

समारोह में देशभर से माहेश्वर समाज के लोग शामिल होंगे। समाज के बालक-बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण का फैसला लिया जाएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Oct 2019, 8:15 AM IST

अजमेर. मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी (maheshwari) सभा और अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में रविवार को सुबह 8 बजे जवाहर रंगमंच में प्रदेश सम्मेलन (state programme) और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

read more: महिलाओं ने मटकियां फोड़ किया प्रदर्शन, गेट पर लगाया ताला

महामंत्री विजयशंकर मंूदड़ा ने बताया कि समारोह में देशभर (country wide) से माहेश्वर समाज के लोग शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष रमाकांत बाल्दी ने बताया कि समारोह में हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) के मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, राजस्थान हाईकोर्ट (rajasthan highcourt) के न्यायाधीश महेंद्र माहेश्वरी, आईएएस शैलेश नवाल, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्याम सुंदर सोनी, माहेश्वरी सेवा सदन अध्यक्ष जुगल किशोर बिड़ला, माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार काल्या, पूर्व एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा शामिल होंगे।

read more: Article 370: देश भर की दरगाह के प्रतिनिधि जाएंगे कश्मीर

मंत्री एस. डी. बाहेती ने कहा कि आईपीएस ललित माहेश्वरी, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, भगवती प्रसाद राठी सहित अन्य शामिल होंगे। समारोह में सामाजिक (social), आर्थिक (economic), पारिवारिक (family), राजनैतिक विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान अजमेर में समाज के बालक-बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण (hostel) का फैसला लिया जाएगा। इस दौरान महिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, अनिता सोमानी, मंत्री विजय तेला, ताराचंद माहेश्वरी, श्रीवल्लभ माहेश्वरी और अन्य मौजूद थे।

read more: RPSC: प्राध्यापक भर्ती के आवेदन 12 तक

थमाए शिक्षक नियुक्ति के फर्जी आदेश, ऐंठ लिए 10 लाख

शिक्षक नियुक्ति के फर्जी आदेश जारी करने और दो महिलाओं से पांच-पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्लाक टावर थाना (clock tower) पुलिस ने पांच महीने से फरार बीकानेर के युवक को गिरफ्तार किया है।

read more: world egg day : कुपोषण के खात्मे के लिए संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे

क्लाक टावर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि जगदीश लखानी ने 18 मई 2019 को शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी पत्नी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की रीट परीक्षा दी थी। वह परीक्षा में सफल नहीं हुई थी। इस दौरान उनकी बीकानेर (bikaner) निवासी अभिषेक डागा से मुलाकात हुई।

read more: Students get awards : होनहार विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार

बताया शासन सचिवालय में कार्यरत
अभिषेक ने खुद की शासन सचिवालय जयपुर में तैनाती बताई। उसने जगदीश को पत्नी श्वेता को रीट में पास कराने और नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया। जगदीश ने उसे अलग-अलग चरण में पांच लाख रुपए सौंपे। यह जानकारी मिली तो जगदीश के पड़ौस (neighbour) में रहने वाली खुश्बू गहलोत ने भी अभिषेक से संपर्क किया। खुश्बू ने भी जगदीश को अलग-अलग चरण में पांच लाख रुपए दिए। दोनों महिलाओं-परिजनों ने कुछ रकम बैंक तो कुछ नकद दी।

read more: RPSC: कुछ देर बाद होंगे डॉक्यूमेंट्स और फिजिक्स डिवीजन के पेपर