29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थोड़ा सा अलर्ट हो जाएं आप, गलत जानकारी देती है इस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट

ऐसा तब है जबकि विद्यार्थी, आमजन और शिक्षाविद् रोजाना वेबसाइट देखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 19 Apr 2018, 10:44 AM IST

wrong information on university web portal

wrong information on university web portal

वेबसाइट किसी भी संस्था की पहचान होती है। इस पर लगातार सूचनाएं अपडेट करना जरूरी होता है। लेकिन खुद को हाइटेक और स्मार्ट कहने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के हाल बुरे हैं। इसकी वेबसाइट पर कई सूचनाएं अधूरी हैं। ऐसा तब है जबकि विद्यार्थी, आमजन और शिक्षाविद् रोजाना वेबसाइट देखते हैं।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कुलाधिपति, कुलपति की फोटो, बायोडाटा, अधिकारियों-शिक्षकों के नाम, विभाग, विश्वविद्यालय में होने वाली नियमित गतिविधियों, कार्यक्रमों, छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम और अन्य सूचनाएं उपलब्ध है। इसके अलावा एन्टी रैगिंग कमेटी, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीन, प्रबंध मंडल एवं एकेडेमिक कौंसिल के सदस्यों की सूची भी अपलोड हैं। इनमें से कई सूचनाएं वेबसाइट पर नियमित अपडेट नहीं हो रही हैं।

नहीं आया प्रो. श्रीमाली का नाम

राजभवन ने प्रो. विजय श्रीमाली को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। राजभवन के आदेश मिलने के बावजूद वेबसाइट पर उनका फोटो और परिचय अपलोड नहीं हुआ है। मौजूदा समय कुलपति संभाल रहे प्रो. भगीरथ सिंह का नाम और गत वर्ष हुए दीक्षान्त समारोह की फोटो ही दिख रही हैं।

पारीक हैं डीन, नाम माथुर का...

वेबसाइट पर एन्टी रैगिंग दल की सूचना भी गलत दी गई है। इसमें प्रो. प्रवीण माथुर को डीन छात्र कल्याण बताया गया है। जबकि मौजूदा वक्त प्रो. अरविंद पारीक डीन छात्र कल्याण हैं। वेबसाइट पर उनका नाम अपडेट नहीं किया गया है।

कोहली सेवानिवृत्त, नाम जारी

वेबसाइट पर महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की जानकारी दी गई है। इसकी संयोजक प्रो. लक्ष्मी ठाकुर हैं। लेकिन सदस्य के रूप में प्रो. जी. कलसी कोहली का नाम जारी है। जबकि प्रो. कोहली पिछले वर्ष जुलाई में सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय ने उनके स्थान पर नया सदस्य भी नहीं बनाया है।

प्रो. कुमार अब तक डीन

संकायवार डीन की सूची में कला संकाय का डीन प्रो. अनूप कुमार को बताया गया है। जबकि प्रो. कुमार का दयानंद कॉलेज से पिछले साल अगस्त में ही तबादला हो चुका है। उनके स्थान पर डॉ. लक्ष्मीकांत प्राचार्य हैं। लेकिन कला संकाय डीन में प्रो. कुमार का यथावत जारी है।