29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDS UNIVERSITY-कन्वोकेशन 1 अगस्त को,मिलेंगे टॉपर्स को मेडल

यूजीसी चेयरमेन प्रो. वेदप्रकाश और राज्यपाल कल्याण सिंह होंगे शामिल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Jul 2016, 7:07 AM IST

kalyan singh rob coloniel symbol indain dress code

kalyan singh rob coloniel symbol indain dress code convocation

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह 1 अगस्त को हेागा। इसमें 39 पदक और 60 पीएचडी धारकों को उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षान्त समारोह 1अगस्त को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह होंगे। यूजीसी अध्यक्ष प्रो. वेदप्रकाश दीक्षान्त भाषण देंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी करेंगे। समारोह में विभिन्न संकायों/विषयों के 38 टॉपर्स पदक दिया जाएगा। जबकि एक कुलाधिपति पदक होगा। करीब 60 पीएचडी धारकों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

पहनेंगे पारम्परिक परिधान

दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को पारम्परिक परिधान पहनने होंगे। छात्रों को सफेद कुर्ता पाजामा और छात्राओं को लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहननी होगी। मालूम हो कि विवि ने वर्ष 1997-98 में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में यह ड्रेस कोड लागू किया था।

अब तक हुए दीक्षांत समारोह व मुख्य अतिथि

प्रथम वर्ष 1997-98 (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी)

द्वितीय वर्ष 1998-99 (नानाजी देशमुख)

तृतीय वर्ष 2001-02 (जस्टिस लक्ष्मणनन)

चतुर्थ वर्ष 2004 (मुरली मनोहर जोशी)

पांचवां वर्ष 2009 (ड़ॉ. कर्णसिंह)

छठा वर्ष 2015 (राज्यपाल कल्याण सिंह)