29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किताबों से जरा बाहर निकलकर तो झांकिये, दुनिया दिखेगी यूं सतरंगी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Oct 2018, 7:23 AM IST

cultural programme

cultural programme

अजमेर.

पढ़ाई में खोए रहने वाले नौजवानों को रंगमंच पर जलवा दिखाने का अवसर मिलेगा। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम (आईसीसीसी) का आयोजन जल्द होगा। कुलपति की मंजूरी मिलते ही अधिकृत कार्यक्रम तय होगा।

युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के उ²ेश्य से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करता है।

इसमें शास्त्रीय एवं पाश्चात्य गायन (एकल) एकल और युगल गीत, नृत्य,एकल (वाद्य यंत्र) वाद्य यंत्र, समूह नृत्य, स्पॉट पेंटिंग, माइम, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिता होगी। इसमें विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार वाले अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर जिले के कॉलेज की टीम भाग लेंगी। डीन छात्र कल्याण प्रो. अरविंद पारीक सहित छात्रसंघ पदाधिकारी एवं विद्यार्थी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में जुटे हैं।

कुलपति तय करेंगे कार्यक्रम

कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम की तिथियां तय करेंगे। जहां विद्यार्थी दिवाली के अवकाश से पहले कार्यक्रम कराना चाहते हैं। वहीं प्रशासन दिवाली की छुट्टियों के बाद कार्यक्रम कराने का इच्छुक है। विद्यार्थियों का तर्क है कि समय रहते कार्यक्रम होने से उन्हें भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में पुणे में होने वाले पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तैयारी करने में पर्याप्त समय मिल सकेगा।