30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉ स्टूडेंट्स जल्द भरें परीक्षा फार्म, वरना फिर नहीं मिलेगा मौका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Feb 2019, 6:32 AM IST

law exam form

law exam form

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विधि संकाय के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 13 फरवरी तक फार्म भर सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि विधि संकाय की एलएलबी एवं एलएलएम और डिप्लोमा कक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के 13 फरवरी तक भरे जाएंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरकर परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेन्ट गेटवे माध्यम के अलावा ई-मित्र के माध्यम से भी जमा करवा सकेंगे। भरे गए परीक्षा फार्म 15 फरवरी तक महाविद्यालय में जमा करवा सकेंगे।

सेमेस्टर परीक्षाएं 13 से

प्रो.दत्ता ने बताया कि सेमेस्टर प्रथम, तृतीय एवं पंचम कक्षा की सेमेस्टर परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होंगी। यह परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षा टाइम टेबल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी इनका अवलोकन कर सकते हैं।

छह गुना शुल्क से भरें परीक्षा फार्म

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा फार्म भरने का अवसर दिया गया है। कई विद्यार्थी पूर्व में फार्म नहीं भर पाए थे। ऐसे विद्यार्थी छह गुना परीक्षा शुल्क देकर ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 8 फरवरी होगी। विद्यार्थी भरे हुए परीक्षा फार्म महाविद्यालय/परीक्षा केंद्र से अग्रेषित करवाकर 11 फरवरी तक विश्वविद्यालय में सीधे ही जमा करा सकेंगे।