
pm modi intolrance
अजमेर.
केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में जब से भारत आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक अशालीन भाषा का प्रयोग नहीं हुआ जितना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ हुआ है. अगर सबसे ज्यादा इन्टोलरेंस फेस की है तो वह मोदी ने की। यह बहुत शर्मनाक है। इसका जवाब हम दे सकते हैं लेकिन लोकतंत्र की मर्यादा से बंधे हैं, इसलिए देश की जनता कांग्रेस को जवाब देगी।
शालीन नहीं लोगों की भाषा
अजमेर में निजी दौरा पर पहुंची केन्द्रीय मंत्री भारती ने कहा कि मोदी के खिलाफ अशालीन भाषा का प्रयोग करने वालों को हम ऐसा जवाब दे सकते हैं कि वे घर से बाहर नहीं आ सकेंगे, मोदी जी को जितनी गालिया दीं, इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मोदी प्रधानमंत्री बनकर निकलेंगे। विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार होता है, भारत में लोकतंत्र है, विपक्ष व हम भी अपनी बात कर सकेंगे, मीडिया के सर्वे के अनुसार मोदी सबसे आगे हैं। प्रियंका गांंधी के अविरल गंगा के आचमन पर उन्होंने कहा कि गंगा सदैव पवित्र धारा है।
गंगा किसी का पेटेन्ट नहीं
गंगा सभी की है, गंगा किसी की नहीं इसका कोई पैटेन्ट नहीं है। उन्होंने आचमन किया इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं टिप्पणी नहीं करूंगी, गंगा पर सबका अधिकार है। उनके पति पर गंभीर भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं, बात तो यह है कि देश की जनता को जवाब देना है, मिसेज वाड्रा, सोनिया गांधी व राहुल को जवाब देना है। उणा भारती ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री रह चुकी हूं, केन्द्रीय मंत्री हूं और पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं। वह (प्रियंका) वरिष्ठ नेता नहीं, पद व हैसियत से मैं बड़ी हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं लडऩे का बयान पहले दे चुकी हूं, अब रिपीट भी नहीं करूंगी।
Updated on:
19 Mar 2019 04:06 pm
Published on:
23 Mar 2019 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
