10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन में रूठा मानसून.. मंडराते रहे बादल, उमस और गर्माहट

www.patrika.com/rajasthan/news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Aug 2018, 7:21 AM IST

clouds over sky

clouds over sky

अजमेर. बादल रविवार को भी आसमान में मंडराते रहे। हल्की उमस और गर्माहट भी महसूस हुई। झमाझम बरसात की उम्मीदें पूरी नहीं हुई।

जाते सावन में मानसून की खामोशी नहीं टूटी। सुबह आसमान पर मंडराते दिखे। धूप-छांव का दौर भी चला। उमस और गर्माहट बनी रही। काली घटाएं उमड़ती-घुमड़ती रही पर बरसात नहीं हुई। दौराई, तबीजी, रामगंज, चंद्रवरदायी नगर, वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, शास्त्री नगर, जयपुर रोड, पंचशील, फायसागर रोड और अन्य इलाकों में मामूली बूंदें जरूर टपकी। तीर्थराज पुष्कर, गगवाना, गेगल और अन्य इलाकों का भी यही हाल रहा।

जोश और उत्साह के साथ किया नेताओं ने नामांकन

कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की रंगत में डूबे नजर आए। भावी नेताओं ने समर्थकों के साथ ढोल-ढमाकों पर नाचते हुए रैली निकाली। एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने जोश और उत्साह के साथ नामांकन पर्चे भरे। सभी संस्थाओं के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जमावड़ा रहा। नामांकन का दौर खत्म होने तक रौनक बनी रही।
सुबह 10 बजे से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, लॉ कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज, राजकीय संस्कृत कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचना शुरू हो गए। नामांकन से पहले एनएसयूआई अैार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी और समर्थकों ने रैली निकाली। वे ढोल-ढमाकों पर जमकर नाचे। प्रत्याशी ने मंदिरों में धोक लगाने और पूजा-पाठ के बाद नामांकन किया।

दिखाया नेताओं ने रुतबा

छात्रसंघ चुनाव में भावी नेताओं ने रुतबा भी दिखाया। प्रत्याशी साधारण ओपन जीप-कार के अलावा महंगी ऑडी, पजेरो और फॉच्र्यूनर कार लेकर नामांकन के लिए पहुंचे। इसके अलावा स्कूटी, बाइक्स का जमघट नजर आया। इससे चुनाव खर्च लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। जबकि जे. एम. लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार प्रत्येक प्रत्याशी को छात्रसंघ चुनाव में महज 5 हजार रुपए खर्च करने की इजाजत है।