29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक हत्याकांड..पहले फंदे से घोटा उसका गला, फिर पत्थर से कुचल दिया चेहरा

ईंट भट्टे पर मिली खून से लथपथ लाश। मृतक के एक रिश्तेदार और महिला को लिया पुलिस ने हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Jun 2019, 8:44 AM IST

murder in ajmer

murder in ajmer

अजमेर.

पंचशीलनगर गणेश गुवाड़ी स्थित ईंट भट्टे पर एक श्रमिक की खून में लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। श्रमिक की गला घोंटने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की गई थी। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के एक रिश्तेदार और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पंचशीलनगर गणेश गुवाड़ी स्थित भारत ईंट भट्टे पर झोपड़ी में रातीडांग पानी की टंकी के पास रहने वाले निवासी छोटू मोहम्मद की खून में सनी लाश मिली। सूचना पर क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी दिनेश कुमावत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल के हालात देखते हुए कुमावत ने आलाधिकारी को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सरितासिंह व वृत्ताधिकारी डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस की एमओबी, एफएसएल, मोबाइल युनिट, डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य से जुटाए। पुलिस ने शव का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई समीर खान की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

गला घोंटने के बाद पटका पत्थर

छोटू मोहम्मद की हत्या की गला घोंटने के बाद हत्यारे ने मृत्यु पुख्ता करने के लिए चेहरे पर भारीभरकम पत्थर डाल दिया। पुलिस ने घटनास्थल के हालात व पुराने झगड़े की बात सामने आने पर महिला समेत मृतक के रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

बहनोई ने जताया शक
मृतक के बहनोई ने बताया कि छोटू दूध की थैली देने के बाद मोबाइल चार्जर लाने की कहकर घर से निकला था। रात 11 बजे तक नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने आसपास पूछा लेकिन नाइट शिफ्ट में काम पर जाने की बात समझकर परिजन सो गए। बाद में उसकी तलाश शुरू की। भट्टे के पास में झोपड़ी में देखा तो छोटू की खून से सनी लाश मिली। छोटू के बहनोई ने बताया कि रात में एक महिला को एक युवक छोडकऱ गया था। उसके हाथ में चोट लगी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक व महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पड़ताल में जुटी है।

इनका कहना है...

ईंट भट्टे पर श्रमिक का खून से सना शव मिला। प्रारंभिक पड़ताल में गला घोंटने के साथ ईंट से चेहरा कुचलने का प्रयास किया गया। हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
-दिनेश कुमावत, थानाप्रभारी क्रिश्चियन गंज