29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Impact: passengers को नसीब हुआ ठंडा पानी, यूं चमकने लगा बस स्टैंड

इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यालय ने सीबीएस डिपो के मुख्य प्रबंधक को पत्र भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Jun 2019, 8:44 AM IST

roadways bus stand

roadways bus stand

अजमेर. बदहाल यात्री सुविधाओं का मामला सामने आते ही रोडवेज प्रशासन में हडक़म्प मच गया है। रोडवेज मुख्यालय ने सीबीएस डिपो के मुख्य प्रबंधक को पत्र लिखकर तत्काल सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। फटकार के बाद स्टाफ ने वाटर कूलर में ठंडा पानी उपलब्ध कराया। बस स्टैंड की भी तीन बार धुलाई-सफाई शुरू की गई है।

पत्रिका टीम पिछली 12 जून को रोडवेज बस स्टैंड पहुंची थी। यहां डीलक्स प्लेटफार्म पर पानी उबलता मिला। एक्सप्रेस प्लेटफार्म के प्याऊ और इसके वाटर कूलर में ही ठंडा पानी मिला। बाकी कहीं भी ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हुआ। बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के हालात नारकीय मिले। यहां विंडो एसी गर्म हवा फेंकता मिला। रेलवे प्रतीक्षालय की तरह पानी और साफ हवा, सफाई की कोई सुविधा नहीं दिखी। बस स्टैंड पर गंदगी और बदबू के चलते कई यात्री तो दुकानों के आसपास ही खड़े नजर आए। पत्रिका ने 13 जून को ‘उबलता पानी, प्रतीक्षालय में हालात ’शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यालय ने सीबीएस डिपो के मुख्य प्रबंधक को पत्र भेजा है।

तीन बार शुरु हुई धुलाई
मुख्यालय ने बस स्टैंड के प्लेटफार्म की दिन में नियमित सफाई और तीन बार धुलाई करने के निर्देश दिए हैं। ताकि यात्रियों को बदबू और गंदगी से निजात मिले।

मिला वाटर कूलर में ठंडा पानी
रोडवेज प्रशासन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को वाटर कूलर में ठंडे पानी का बंदोबस्त करने को कहा है। खराब वाटर कूलर को ठीक कराने को कहा गया है।

दुकानों पर रखे कचरा पात्र
मुख्यालय ने बस स्टैंड की दुकानों पर तत्काल कचरा पात्र रखवाए हैं। अधिकारियों ने गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।

फोन पर सभ्यता से बातचीत
अधिकारियों ने पूछताछ कार्यालय में कार्मिकों को फोन पर सभ्यता से बातचीत के निर्देश दिए हैं। किसी यात्री अथवा आमजन के फोन करने पर उन्हें नमस्कार, हैलो रोडवेज..कहकर अभिवादन भी करना होगा।