30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : संगीतकार ए.आर. रहमान पहुंचे अजमेर, दो दिन रुकेंगे
Play video

video : संगीतकार ए.आर. रहमान पहुंचे अजमेर, दो दिन रुकेंगे

ajmer dargah news : ऑस्कर विजेता रहे मशहूर संगीतकार ए.आर.रहमान बेटे आमीन और बेटियों के साथ रविवार रात अजमेर पहुंचे। उन्होंने यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। रहमान 31 दिसम्बर तक अजमेर में ही रुकेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 30 Dec 2019, 1:44 AM IST

अजमेर. ऑस्कर विजेता रहे मशहूर संगीतकार ए.आर.रहमान बेटे आमीन और बेटियों के साथ रविवार रात अजमेर (ajmer) पहुंचे। उन्होंने यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह (dargah) में हाजिरी दी। रहमान 31 दिसम्बर तक अजमेर में ही रुकेंगे।

रहमान की ख्वाजा साहब में गहरी आस्था है। उनके बेटे आमीन का एक गाना पिछले दिनों रिलीज हुआ है। रहमान रात करीब 9 बजे अचानक दरगाह पहुंचे। हालांकि आस्ताना शरीफ बंद होने का समय हो गया था, लेकिन उन्हें सोलहखम्बा गेट से दरगाह ले जाया गया। वहां रहमान ने दुआ की। उनके खादिम सैयद मुशीर हुसैन चिश्ती ने उनकी दस्तारबंदी की। इसके बाद रहमान सोलहखम्बा गेट के पास स्थित फरहान गेस्ट हाउस चले गए।

READ MORE : अजमेर में दरगाह दीवान और दरगाह कमेटी सदर के खिलाफ प्रदर्शन

उनके खादिम सैयद मुशीर हुसैन चिश्ती ने बताया कि रहमान साल के अंतिम दिन दरगाह में दुआ के लिए अजमेर आए हैं। गौरतलब है कि रहमान ने पिछले दिनों अजमेर के कुंदन नगर में मकान भी खरीदा था, हालांकि वे ठहरते गेस्ट हाउस में ही हैं। रहमान की एक झलक पाने के लिए दरगाह में प्रशसंकों की भीड़ लग गई।