30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NTSE 2019 : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ३ नवंबर को होगी

NTSE 2019 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (National Talent Search Examination) 3 नवम्बर को होगी। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर प्रश्न-पत्र व परीक्षा सामग्री प्रेषित कर दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 2 Nov 2019, 1:35 PM IST

NTSE 2019 : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ३ नवंबर को  होगी

NTSE 2019 : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ३ नवंबर को होगी

माशिबो : प्रदेश में 70 परीक्षा केन्द्र
अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (National Talent Search Examination) 3 नवम्बर को होगी। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर प्रश्न-पत्र व परीक्षा सामग्री प्रेषित कर दी गई है। प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 17 हजार 368 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के प्रश्न-पत्र हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी को इनमें से किसी भी माध्यम से परीक्षा देने की स्वतंत्रता होगी।

Read More: CBSE: सीबीएसई जुटा 2020 की परीक्षाओं तैयारी में

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(Rajasthan Board of Secondary Education) व केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(Central Board of Secondary Education) की कक्षा 9 एवं 10 के स्तर का होगा। परीक्षा (exam) सुबह 9.30 से दोपहर 11.30 बजे और दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र में बौद्धिक योग्यता और द्वितीय सत्र में शैक्षिक योग्यता की परीक्षा ली जाएगी।

परीक्षार्थियों की समस्या के त्वरित निवारण के लिए बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बोर्ड कंट्रोल रूम (Board control room) के टेलीफोन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 हैं।

Read More : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों के नाम पर होगी ट्रॉफी