29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tripal talaq-समझाइश के लिए थाने आई बीवी को दिया तीन तलाक!

वैवाहिक जीवन में आई कड़वाहट दूर करने के लिए पुलिस ने शौहर और बीवी को थाने बुलाया। लेकिन थाने से बाहर निकलते ही शौहर ने बीवी को तीन तलाक(Tripal talaq) दे दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 2 Sep 2019, 4:00 AM IST

Tripal talaq-समझाइश के लिए थाने आई बीवी को दिया तीन तलाक!

Tripal talaq-समझाइश के लिए थाने आई बीवी को दिया तीन तलाक!

महिला थाने के बाहर हंगामा : शौहर के खिलाफ महिला वैवाहिक अधिकार संरक्षण अधिनियम में प्रकरण दर्ज

अजमेर. वैवाहिक जीवन में आई कड़वाहट दूर करने के लिए पुलिस ने शौहर और बीवी को थाने बुलाया। लेकिन थाने से बाहर निकलते ही शौहर ने बीवी को तीन तलाक(Tripal talaq) दे दिया। पीडि़ता की ओर से अलवर गेट थाने में मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मुस्लिम महिला वैवाहिक अधिकार संरक्षण अधिनियम में प्रकरण दर्जकर किया है।

उपनिरीक्षक रामचन्द्र कुमावत ने बताया कि लोहाखान निवासी पीडि़ता नगमा ने शिकायत दी कि रविवार को महिला थाने में उसे और उसके शौहर सद्दाम खान को समझाइश के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के बाद थाने से बाहर आते ही सद्दाम ने उसको तीन तलाक दे दिया। नगमा ने बताया कि वर्ष 2015 में उसका निकाह दिल्ली निवासी सद्दाम से हुआ था। निकाह के बाद से उसे पति, ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए प्रताडि़त देने लगे। नगमा दो साल से पीहर में रह रही थी लेकिन सद्दाम और उसका परिवार उसको लेने नहीं आया। ऐसे में उसने महिला थाने में शिकायत दी। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सद्दाम और उसके परिजन को बुलाया। समझाइश के बाद उसने झगड़ा करते हुए तीन तलाक दे दिया। इधर पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही सद्दाम और उसके परिजन रफूचक्कर हो गए।

नाम बदलकर रचाई दूसरी शादी!

नगमा ने बताया कि 6 माह पहले उसके जन्मदिन पर पूजा आर्य नाम की लड़की ने कॉल किया। उसने सद्दाम से शादी करने का दावा किया। पूजा ने उसको दिल्ली में अखिल भारत हिन्दू महासभा मंदिर में की गई शादी का प्रमाण-पत्र भी भेजा। पूजा ने दावा किया कि सद्दाम ने राजा (नाम बदलकर) नाम से आर्य समाज में शादी रचाई। पूजा ने उनकी शादी के फोटोग्राफ भी भेजे।

'नहीं दिया तीन तलाकÓ

इधर, सद्दाम का कहना है कि उसने दूसरी शादी नहीं की है न उसने तीन तलाक दिया। जिस लड़की के फोटो दिखाए जा रहे हैं वह उसके साले की दोस्त है। वह अपनी बीवी को लेने आया था यहां महिला थाने में समझाइश के दौरान भी ससुराल वालों ने विवाद खड़ा कर दिया। वह अपनी बीवी नगमा को ले जाना चाहता है।

Red More-ट्रिपल तलाक बिल पास होने के बाद अजमेर में पहला मामला