29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृद्धा को झांसा देकर जेवरात थैले में रखवा ले भागी महिला ठग

उपचार के लिए अस्पताल आई थी पीडि़त वृद्धा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 25 Oct 2019, 5:01 AM IST

वृद्धा को झांसा देकर जेवरात थैले में रखवा ले भागी महिला ठग

अपने साथ हुई घटना की जानकारी देती पीडि़त वृद्धा।

अजमेर. केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में गुरुवार को उपचार कराने आई एक वृद्धा ठगी का शिकार हो गई। एक अज्ञात महिला वृद्धा का थैला ले भागी। थैले में सोने के जेवरात थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। फिलहाल आरोपी महिला का सुराग नहीं लग पाया है।

पुराना कोटा रोड निवासी वृद्धा लादीदेवी अपने पाोते राकेश के साथ चिकित्सक को दिखाने राजकीय जिला चिकित्सालय आई। चिकित्सक को दिखाने के बाद राकेश उसे कमरे के बाहर बैठा कर दवा आदि लेने चला गया। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने वृद्धा को सुरक्षा का हवाला देते हुए बातों में उलझा कर गले में पहने तीन मांदलिये, पातड़ी व नाक में पहनी बाली उतार कर थैले में रख लेने को कहा। महिला के झांसे में आई वृद्धा ने जेवरात उतार थैले में रख दिए। इसके बाद जांच कराने की बात कहते हुए आरोपी महिला वृद्धा को दूसरे कमरे की ओर ले गई और मौका देख थैला लेकर रफूचक्कर हो गई।

वृद्धा के जेवर चोरी होने का पता चलते ही अस्पताल में हडक़ंप मच गया। वहीं वृद्धा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक महिला की करतूत साफ नजर आ रही है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।