21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / निजीकरण व ठेका पद्धति का विरोध,अधिवेशन में कई प्रस्ताव पास

निजीकरण व ठेका पद्धति का विरोध,अधिवेशन में कई प्रस्ताव पास

अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 3 Oct 2021, 8:55 PM IST

bms.jpg

bms

अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिला अजमेर का अधिवेशन रविवार को मदार में हुआ। इस दौरान बिजली कम्पनियों में ठेका प्रथा को बढ़ावा देने तथा निजीकरण का विरोध करते हुए कई प्रस्ताव पास किए गए। भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिला अधिवेशन के मुख्य वक्ता राजस्थान विद्युत महासंघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष सोहन सिंह जैतमाल, महामंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़ तथा संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन थे। अधिवेशन की शुरुआत श्रम गीत से हुई। मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण और भारतमाता,भगवान विश्वकर्मा और बीएमएस के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया।

प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरचंद पथरिया ने की तथा वक्ताओं ने संगठनात्मक विचार व्यक्त किए। महामंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखकर उनका समाधान करवाया गया। इनमें तकनीकी कर्मचारियों की 2400 पे ग्रेड लागू करवाई गई। अधिवेशन में निगम में हो रहे घाटे का जिम्मेदार डिस्कॉम प्रशासन है बताया गया। निगम में निजी करण ठेका पद्धति का विरोध ,लोडिंग अनलोडिंग के ठेको का विरोध, स्थाई प्रवृत्ति के कार्य स्थाई कर्मचारियों से कराने जाने की मांग की गई। नई भर्तियां इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर नीति चालू करने,फीडर इंचार्ज के बंद किए गए इंसेटिव को पुन: चालू करने सहित अन्य प्रस्ताव पास किए गए।
नवीन कार्यकारिणी गठित

अधिवेशन में संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी गठित की गई। नरेश कुमार शर्मा को जिला अध्यक्ष ,राजेश सेन को कार्यकारी अध्यक्ष, डूंगर सिंह को महामंत्री ,राजेंद्र कुमार शर्मा को संगठन मंत्री ,जिला संरक्षक के रूप में विनीत कुमार जैन, अमरचंद पथरिया तथा कीर्ति वर्मा को बनाया गया।
अधिवेशन में निगम के पंचशील मुख्यालय, हाथीभाटा कार्यालय, मदार, किशनगढ़ ,रूपनगढ़ ,आरई ,पुष्कर ,पीसांगन ,सराधना ,मसूदा ,ब्यावर, जवाजा, विजयनगर, भिनाय ,नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़ ,सावर के साथ-साथ मीटर विंग ,विजिलेंस विंग, स्टोर ,आईटी ,सेल विंग आदि ,से 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विनीत कुमार जैन ने किया।

read more: प्रशासन गांव-शहरों के संग अभियान: राजस्व कर्मियों ने बहिष्कार कर दिया धरना, किया प्रदर्शन