29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान को मिली अजमेर दरगाह से ललकार, जंग हुई तो देश के लिए मर मिटेंगे मुसलमान

Ajmer News -Dargah Diwan : भारत को बार-बार युद्ध की धमकियां देने वाले पड़ौसी देश पाकिस्तान को अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह से ललकार मिली है। दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान ने पाकिस्तान को इस्लाम को बदनाम करने वाला मुल्क बताते हुए कहा कि जंग हुई तो हिंदुस्तान के मुसलमान देश के लिए मर मिटने को तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का ऐसा सलूक किया जाएगा कि वह हमेशा याद रखेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 14 Sep 2019, 2:37 AM IST

पाकिस्तान को मिली अजमेर दरगाह से ललकार, जंग हुई तो देश के लिए मर मिटेंगे मुसलमान

पाकिस्तान को मिली अजमेर दरगाह से ललकार, जंग हुई तो देश के लिए मर मिटेंगे मुसलमान

अजमेर. सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (ajmer dargah) के दीवान (diwan) सैयद जैनुअल आबेदीन अली ने एक बयान जारी कर कहा है कि मुसलमानों (muslman) के लिए हिंदुस्तान (hindustan) से बेहतर कोई दूसरा मुल्क हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान (pakistan), म्यामार (myanmar), चाइना (chaina), इराक (iraq), सीरिया (sirya) आदि मुल्कों में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है, जबकि हम भारत में खुशगवार माहौल में रह रहे हैं।

READ MORE : दरगाह दीवान को पाकिस्तानियों से मिली धमकी, एक ने कहा अब अमरीका सोच समझकर आना

उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि वह यह न सौचे कि कभी जंग हुई तो भारत का मुसलमान उसके सामने खड़ा नहीं होगा। भारत-पाक के बीच अगर जंग होगी तो हिंदुस्तान का मुसलमान भारतीय फौज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तान के साथ ठीक वैसा ही सलूक करेगा जैसा एक दुश्मन के साथ किया जाता है।

READ MORE: दरगाह दीवान बताया हिन्दू-मुस्लिमों में कैसे बनेगी विवादित बिंदुओं पर सहमति

दरगाह दीवान ने कहा कि पाकिस्तान खुद अपने मुल्क के मुसलमानों के लिए कुछ नहीं कर पाया तो फिर कश्मीर के मुसलमानों के लिए बातें क्यों कर रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान ने तो इस्लाम को पूरी तरह दुनिया में बदनाम करके रखा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर मसले का समाधान कर दिया है। इस पर हर भारतीय को गर्व है। कश्मीरियों के लिए यह बहुत अच्छा मौका मिला है, वे इसका फायदा उठाएं और कश्मीर को फिर से जन्नत बनाएं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दरगाह दीवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी थी। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानियों ने धमकी भरे मैसेज भेजे हैं।

दरगाह दीवान का बयान सुनने के लिए क्लिक करें- https://www.facebook.com/688920194586684/posts/1880116768800348/