29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कतार में खड़े रहना मंजूर है,लेकिन ऑनलाइन अपॉइटमेन्ट का लाभ नहीं उठाएंगे

अमृतकौर चिकित्सालय : एक भी मरीज ने नहीं दिखाई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट में रूचि, पहले इंटरनेट कनेक्शन के अभाव में सुविधा नहीं मिली थी,अब हो गई शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 15 Sep 2019, 6:30 AM IST

Patients queue at Beawar's Government Amritkaur Hospital Learn to pro

ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल में रोगियों की कतार

अजमेर. लोगों का इंटरनेट सेवाओं के प्रति रुझान अभी बढ़ा नहीं है। सरकार तो प्रयास कर रही है,लेकिन आमजन जागरूक नहीं है। यही वजह है कि अजमेर को बाद ब्यावर में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट चिकित्सा सुविधा होने के बाद भी रोगी लाभ नहीं उठा रहे।

राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय,ब्यावर में चिकित्सक से ऑनलाइन अपॉइटमेन्ट लेकर इलाज की सुविधा शुरू की गई है। इसके बावजूद बीते पन्द्रह दिन में एक भी मरीज ने इस सुविधा का लाभ लेने की जहमत नहीं उठाई। यही वजह है कि कतार में इंतजार की परेशानी बरकरार है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 अप्रेल से राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय,ब्यावर में इंटीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम (आईएचएमएस) शुरू किया गया, लेकिन यहां पर इन्टरनेट कनेक्शन मिलने में देरी के चलते यह सिस्टम शुरू नहीं हो पाया।

बाद में जब इन्टरनेट कनेक्शन मिल गया तो इसे १ अगस्त से शुरू करने का प्रयास किया। तकनीकी खामी के चलते यह काम फिर अटक गया है। बाद में इस खामी को दुरुस्त किया और १ सितम्बर से मरीज के लिए ऑनलाइन अपॉइटमेन्ट की सुविधा शुरू की, ताकि कतार में पर्ची के लिए इंतजार नहीं करना पड़े। गौरतलब है कि अजमेर के बाद यह सुविधा वाला जिले का ब्यावर दूसरा चिकित्सालय है।

ऐसे मिलेगी सुविधा

स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर में जाकर सर्च ऑप्शन में आईएचएमएस सर्च कर इस एप्प को डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें दो विकल्प मिलेंगे जिसमें पहला ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व दूसरा लेबोरेट्री रिपोर्ट होगा। मोबाइल नम्बर के रजिस्टर्ड कराने पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक इसका उपयोग किया जा सकता है।

यह रहेगी व्यवस्था

फिलहाल इंडोर, आउटडोर और ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शुरू की है। इसके बाद निशुल्क दवा योजना और भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को भी जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट व ब्लड बैंक को इस सिस्टम से जोडऩा है, ताकि मरीजों को सभी जानकारी ऑनलाइन मिल सके।

अस्पताल के तकनीकी सलाहकार सुरेश कुमार स्वामी के अनुसार १ सितम्बर से मरीज के लिए ऑनलाइन अपॉइटमेन्ट की सुविधा शुरू हो गई, लेकिन फिलहाल किसी ने इस सुविधा का उपयोग नहीं किया। मरीज की जांच व ब्लड बैंक को ऑनलाइन करने के लिए तैयारी चल रही है। अगले माह से यह सुविधा भी मरीजों को मिल सकेगी।