
patrika summer school
अजमेर.
आप गर्मियों की छुट्टियों में कुछ सीखना और छुपे टेलेन्ट को तराशकर हुनरमंद बनना चाहते हैं, तो तैयार हो जाएं। राजस्थान पत्रिका और पत्रिका इन एज्यूकेशन आपके लिए समर स्कूल -2019 का आयोजन करेगा। इसके रजिस्ट्रेशन जल्द प्रारंभ होंगे।
सावित्री प्राइमरी स्कूल में 16 मई से पत्रिका इन एज्यूकेशन के समर स्कूल-2019 की शुरुआत होगी। गर्मियों की छुट्टियों में छोटे बच्चों, महिलाओं, युवाओं के कॅरियर के लिहाज से यह बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
यें चलेंगे कोर्स
समर कैंप में योगा, स्केटिंग, स्पोकन इंग्लिश, किड्स वेस्टर्न डांस, मेहन्दी, वेब डिजाइनिंग, हैंडीक्राफ्ट आइटम, हेयर एन्ड ब्यूटी, फैशन डिजाइन में आपको छिपे हुए हुनर को निखारने को अवसर मिलेगा। इसके अलावा कत्थक नृत्य, पत्रकारिता, थियेटर-ड्रामा, एबेकस, सेल्फ डिफेंस, पर्सनेलिटी डवेलपमेंट, हैंडराइटिंग, इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक प्ले, फे्रंच लैंग्वेज,कल्चरल डांस जैसे कोर्स भी होंगे।
करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं, बालिकाएं और किसी भी उम्र के लोग जल्द समर स्कूल के कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। दक्ष ट्रेनर्स की देखरेख में इन्हें शानदार तरीके से सीखने और जीनने का अवसर मिलेगा।
Updated on:
08 May 2019 04:15 pm
Published on:
10 May 2019 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
