
प्रदेश में पुलिस ने यहां पकड़ी 87 किलो चांदी
अजमेर. ब्यावर के डिग्गी मोहल्ले मेें सिटी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर शुक्रवार रात 87 किलो चांदी पकड़ी। जिसके बाद पुलिस कार सहित कार में सवार दो युवकों को थाने लेकर आई। बाद में पुलिस ने इन्हे बिल पेश करने पर छोड़ दिया। सिटी थाना प्रभारी रविन्द्र प्रतापसिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में चांदी भरी है। इस पर कार को पकड़ा और चालक सहित एक अन्य युवक से पूछताछ कर कार की तलाशी ली तो कार में ८७ किलो चांदी थी। पुलिस ने मौके पर ही बिल मांगे लेकिन युवकों ने पुलिस को बिल नहीं दिए जिसके कारण पुलिस उन्हें में थाने लेकर आ गई। बाद में बिल पेश करने के बाद पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया।
Updated on:
27 Oct 2018 01:45 pm
Published on:
27 Oct 2018 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
