30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RISHTON KA POSTMARTAM : पहले संप​त्ति बांटी, फिर किया अंतिम संस्कार

शाम को तहसील कार्यालय में संपत्ति का बंटवारा होकर दस्तावेज पंजीकृत हुए, तब जाकर 27 घंटे के बाद पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई
2 min read
Google source verification
RISHTON KA POSTMARTAM : पहले संप​त्ति बांटी, फिर किया अंतिम संस्कार

RISHTON KA POSTMARTAM : पहले संप​त्ति बांटी, फिर किया अंतिम संस्कार

पीसांगन ( अजमेर ).

अजमेर जिले के पीसांगन कस्बे में सोमवार को पहले रिश्तों का पोस्टमार्टम हुआ फिर संपत्ति का बंटवारा और फिर नसीब हुई शव को सद़्गति। दरअसल पीसांगन कस्बे में एक दिन पूर्व एक जने की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी में अनबन के बाद पत्नी पीहर जोधपुर के समीप बोरुंदा पीहर में रह रही है। पुलिस ने उसे मामले की जानकारी दी तो उसने उसके पहुंचने से पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। ऐसे में शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।

पत्नी पीसांगन पहुंच गई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू हुई, लेकिन इसी बीच संपत्ति के बंटवारे काे लेकर बात बिगड़ गई। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों ने समझाइश की लाख कोशिश की लेकिन सब बेकार। आखिरकार शाम को तहसील कार्यालय में संपत्ति का बंटवारा होकर दस्तावेज पंजीकृत हुए, तब जाकर 27 घंटे के बाद पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान शव अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा रहा।

एएसआई सोहन काठात ने बताया कि मोची मौहल्ला निवासी महावीर सांखला रविवार को केशोलाव तालाब की पाल पर बने पाथवे पर धूमने गया। इस दौरान वह तालाब में डूब गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण व परिजन उसे तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जोधपुर जिले के बोरुंदा पीहर में रह रही मृतक की पत्नी रेखा को सूचना दी।

सोमवार सुबह जब पुलिस रेखा की मांग पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने पहुंची तब संपत्ति विवाद सामने आ गया। रेखा ने अपने तीन बच्चों 22 वर्षीय रिंकू के अलावा दीपिका व चेतन उर्फ लक्की की परवरिश का हवाला देते हुए ससुराल पक्ष से बंटवारे की बात कही।

उन्होंने उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी को मामले की जानकारी दी। इस पर एसडीएम मोर्चरी पहुंचे जहां पुलिस अधिकारियों आदि ने पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए समझाइश की, लेकिन बात नहीं बनी।

दोपहर बाद मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष के मध्य हुए समझौते के अनुसार मृतक की माता शांति देवी सांखला ने रेखा के नाम 44 वर्गगज की बगैर छत की दुकान व 48.8 वर्ग गज के मकान की रजिस्ट्री यहां स्थित तहसील कार्यालय में करवाई।

READ MORE : दोस्त की हत्या के लिए हिस्ट्रीशीटर से ली 20 लाख की सुपारी

इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे मृतक के पिता माणकचंद सांखला, पत्नी रेखा व छोटे भाई गोविंद द्वारा दी गई रिपोर्ट पर 27 घंटे बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द किया गया।

न्यायालय में वाद विचाराधीन

एएसआई काठात ने बताया कि पुलिस पड़ताल में सामने आया कि महावीर शादी के बाद तीन वर्ष सऊदी अरब कमाने गया था। वापस आने के बाद वर्ष 2011 के आस-पास पति-पत्नी में अनबन हो गई और पत्नी पीहर बोरुंदा चली गई।

READ MORE : बिटिया को जितानी थी नौकरी की दौड़, जिंदगी की दौड़ हार बैठे

वर्ष 2013 में उसने पति व ससुराल पक्ष पर भरण पोषण, दहेज प्रताड़ना व स्त्रीधन हड़पने आदि का मामला दर्ज करवाया। यह फिलहाल जोधपुर स्थित न्यायालय में विचाराधीन है। दंपती में आपसी मनमुटाव के बाद महावीर कस्बे में राजमिस्त्री का कार्य कर गुजर-बसर कर रहा था।

बेटी को है गंभीर बीमारी

पुलिस के मुताबिक महावीर की 22 वर्षीय बेटी रिंकू को बचपन से ही गंभीर बीमारी सेरेब्रल पाल्सी है। पत्नी रेखा देवी पर ही पुत्री रिंकू के अलावा दूसरी पुत्री दीपिका व पुत्र चेतन उर्फ लक्की के भरण पोषण की जिम्मेदारी है।