30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

185 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी 1 करोड़ का जुर्माना

कई जगहों पर अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर हो रही थी बिजली चोरी7 ट्रांसफार्मर जब्त, मीटर में टैम्परिंग भी पाई गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 3 Nov 2019, 6:03 AM IST

185 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी 1 करोड़ का जुर्माना

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. ajmer discom अजमेर विद्युत विरतण निगम के मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) एन.एस.निर्वाण के निर्देश पर शनिवार को नागौर nagaur सर्किल में Power theft बिजली चोरों के खिलाफ सघन अभियान अभियान चलाया गया। इससे बिजली चोरों में हड़कम्प मच गया। नागौर के अधिकतर उपखंड क्षेत्रों में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इस दौरान बिजली चोरी के 185 मामले पकड़ते हुए वीसीआर भरी गई तथा बिजली चोरों पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। 7 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए गए। एक जगह पर मीटर में टेम्परिंग भी पाई गई।
खींवसर में 6 बिजली चोरों को अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। बिजली चोरी के मामले में वीसीआर भरते हुए 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिशाषी अभियंता एस.के.गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्रवाई के दौरान ट्रासंफार्मर जब्त कर लिए गए। बिजली चोरी के मामले में नागौर के विद्युत चोरी निरोधक थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। सहायक अभिंयता महेन्द्र गोदारा के अनुसार अभियान के दौरान गांव बैराथल में भंवराराम,देऊ गांव के सोहन लाल,पूर्वाराम,नावा निवासी गणेशाराम,हुजासर के गिरधारी मूलाराम,पदमाराम,भंवर लाल के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में वीसीआर भरी गई। कार्रवाई में कनिष्ठ अभिंयता राजपाल ग्वाला,श्रवण चौधरी, भूराराम चौधरी, जयदीप सिंह भाटी तथा फीडर इंचार्ज शामिल हुए।

- डेगाना क्षेत्र के इड़वा में थ्री फेज तथा बग्गड़ गांव में मीटर को टैम्पर कर बिजली चोरी की जा रही थी। डेगाना में 16 जगहों पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरों पर 4.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

- मूंडवा के खजवाना तथा भदानी में 2 अवैध ट्रांसफार्मर पकड़े गए। यहां 19 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

-मकराना में 18 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

- मेड़ता में 40 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 10 लाख का जुर्माना किया गया।

- लाडनू में 10 बिजली चोरी के मामले सामने आए,2 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।

- नागौर ग्रामीण में 23 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

-कुचामन में 22 जगहों पर विद्युत चोरी पकड़ते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।

-डीडवाना में बिजली चोरी के 31 मामले पकड़ गए 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

-मकराना में बिजली चोरी के 18 मामले पकड़ते हुए 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

read more: पीडि़ता का आरोप : डेयरी में पहले भी कुछ महिलाएं यौन शोषण से परेशान होकर छोड़ चुकी हैं नौकरी