29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Preksha Dhyan Yoga: प्रेक्षाध्यान से जाना अजमेरवासियों ने तंदरूस्ती का राज
Play video

Preksha Dhyan Yoga: प्रेक्षाध्यान से जाना अजमेरवासियों ने तंदरूस्ती का राज

लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक अनुभूति के टिप्स दिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Oct 2019, 4:34 PM IST

अजमेर.

आसोज की गुलाबी ठंडक में लोगों के कदम शुक्रवार सुबह सागर विहार कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह उद्यान बढ़ चले। प्रेक्षाध्यान (preksha dhyana) के जरिए मानसिक और शारीरिक तंदरुस्ती को लेकर सब जागरुक नजर आए। राजस्थान पत्रिका, जनमंगल पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट जयपुर की ओर से तीन दिवसीय नि:शुल्क प्रेक्षा ध्यान योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर (ayurveda camp) ने शहरवासियों को यह सौगात दी। प्रेक्षाध्यान के जरिए पहली बार सेहतमंद (health) रहने के तरीके जानकर लोग चकित रह गए।

read more: Ramlila : चतुर्भुजा अवतार के साथ राम सीता जन्म का हुआ मंचन

वैशाली नगर सागर विहार कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह गार्डन में विशेष प्रेक्षाध्यान और आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शुरु हुआ। अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप भाटी ने लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति (mantal peace) और आध्यात्मिक अनुभूति के टिप्स दिए। महापौर (mayor) धर्मेन्द्र गहलोत ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान देहात कांग्रेस अध्यक्ष (rural congress chairman)भूपेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। प्रेक्षा ध्यान योग शिविर का सुबह शनिवार और रविवार को भी 6.15 से 7.45 बजे तक रहेगा।

read more: चोर गिरोह की चालाकी काम नहीं आई,दिन में रैकी और रात को चोरी खुली कलई

पहली मर्तबा सीखे ये तरीके
-ऐड़ी के बल पर चलना, चिम्पांजी की मुद्रा में पैर मोडकऱ चलना
-कंधों और गर्दन के दर्द से निजात पाने के लिए लिए हाथोंं से व्यायाम कर
-छाती और सीने को स्वस्थ बनाने के लिए श्वास अंदर
-बाहर छोडऩा-सैर के लिए ऐड़ी
-पैर का अंगूठा आगे करना और सांस छोडऩा
-कमर दर्द के लिए हाथ का अंगूठा कमर पर रखना और धीरे-धीरे झुकना
-घुटनों को हल्का छोडकऱ पंजे के बल चलना (सैर के लिए)

read more: Shame: ऐसे बनेंगे खिलाड़ी….ना यूनिवर्सिटी ना कॉलेज में sports ग्राउंड

सिरदर्द से चुटकियों में छुटकारा
डॉ. भाटी ने सिरदर्द (mental stress)को चुटकियों में भगाने का उपचार भी बताया। उन्होंने कहा कि मुंह से हल्की आवाज निकालते हुए हाथों की अंगुलियों से मस्तिष पर थपकी देने से सिरदर्द गायब हो जाता है। लोगों ने यह जानकर हैरान रह गए।

किया प्रेक्षाध्यान अभ्यास
-दोनों नेत्र बंद कर करें अपने अंतर्मन की यात्रा
-ईश्वरीय प्रकाश पुंज को शरीर के भीतर करें महसूस
-श्वास और नाभी के जरिए प्रेक्षाध्यान
-पेट को फुलाना-सिकोडऩा-ज्योति केंद्र (आंखों) के जरिए प्रेक्षाध्यान
-मस्तक पर शरद पूर्णिमा अथवा प्रकाश पुंज को महसूस करते हुए प्रेक्षाध्यान
स्वास्थ्य जांच और औषधि वितरण

शिविर में आमजन और मरीजों ने
श्री मंगल आयुर्वेदिक फार्मेसी सरदारशहर के वैद्य मुन्नालाल से स्वास्थ्य जांच (health check up) कराने के अलावा परामर्श लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को औषधियां वितरित की।

read more: plastic mukt ajmer : अब इस्तेमाल होने लगे पत्ते के दोने और कागज की थैलियां

प्रेक्षाध्यान योग के बारे में सुना और पढ़ा था आज जब अभ्यास किया तो चकित रह गया। वास्तव में उत्तम स्वास्थ्य और ध्यान की यह क्रिया अद्भुत है।
डॉ. के. के. शर्मा
ध्यान-योग की यह प्रक्रिया वास्तव में पहली बार जानी है। सैर या कहीं भी घूमते वक्त कदम बढ़ाने, मस्तिष और कमर दर्द से छुटकारा पाने के तरीके जाने हैं।
स्नेहलता गर्ग
प्रेक्षाध्यान क्रिया के बारे में जानने और योग-आसन सीखने का अवसर मिला। वास्तव में सबको ये व्यायाम और स्वास्थ्य के तरीके अपनाने चाहिए।
पुष्पा अग्रवाल