29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
सहकार भवन में लगाया पम्प , बेसमेंट से निकाल रहे पानी
Play video

सहकार भवन में लगाया पम्प , बेसमेंट से निकाल रहे पानी

बारिश व नाले का पानी भरा होने से हो रही है परेशानी नगर निगम तीन बार खाली करा चुका है पानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 12 Oct 2019, 12:15 PM IST

अजमेर. जयपुर रोड स्थित सहकार भवन के बेसमेंट में भरे पानी को निकालने के लिए गुरुवार को नगर निगम का मंड पंप लगाकर पानी निकालना शुरू कर दिया है। नगर निगम पहले भी तीन बार बेसमेंट को खाली कर चुका है।

Read More : AKH HOSPITAL : मरीजों को राहत : अब कैंसर सहित 40 प्रकार की जांच होगी नि:शुल्क

सहकार भवन के बेसमेंट में बारिश का पानी भरा हुआ है। राजस्थान पत्रिका के 10 अक्टूबर के अंक में ‘सहकार भवन का बेसमेंट लबालब’ शीषर्क से समाचार प्रकाशित किया। इस पर नगर निगम की टीम सहकार भवन पहुंची। उन्होंने मड पंप लगाकर बेसमेंट को खाली करना शुरू किया। शाम तक बेसमेंट खाली नहीं होने से अब शुक्रवार को भी पंप लगाकर उसे खाली किया जाएगा। बेसमेंट को पहले भी तीन बार खाली किया जा चुका है। उसके वापस भर जाने से असुविधा हो रही है। बेसमेंट में रिकार्ड भी रखा हुआ बताया जा रहा है। उसके भी भीगने से इंकार नहीं किया जा सकता। सहकार भवन में अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी विभाग अजमेर संभाग, रीजनल ऑडिट ऑफिस, उप रजिस्ट्रार सहकारी विभाग अजमेर और स्पेशल लेखा ऑडिटर विभाग संचालित हो रहा है।

Read More : अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस: प्रिंसिपल की कुर्सी की जगह सडक़ पर बैठना पड़ा छात्राओं को