30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर परिक्रमा मार्ग पर सीवरेज का पानी बहने से गुस्साए पुरोहित

किया प्रदर्शन, पालिका चुनाव व पुष्कर मेले के बहिष्कार की चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 30 Oct 2019, 5:01 AM IST

पुष्कर परिक्रमा मार्ग पर सीवरेज का पानी बहने से गुस्साए पुरोहित

पुष्कर में ब्रह्म घाट से महाप्रभु जी की बैठक तक के परिक्रमा मार्ग पर बहता सीवरेज का गंदा पानी।

पुष्कर (अजमेर). पवित्र सरोवर के ब्रह्म घाट से परिक्रमा मार्ग पर सीवरेज का गंदा पानी बहने पर सोमवार तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज पुरोहितों ने सरोवर की पूजा-अर्चना व पुरोहित संघ कार्यालय बंद कर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुरोहितों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर पालिका चुनाव में मतदान व पुष्कर मेले का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

पुरोहितों ने आरोप लगाया कि सरोवर के ब्रह्म घाट से लेकर परिक्रमा मार्ग पर महाप्रभु की बैठक तक के श्रद्धालुओं के आवागमन के मुख्य मार्ग पर लम्बे समय से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। लेकिन कस्बे के जनप्रतिनिधि, पालिका प्रशासन ने कोई उपाय नही किए।

दुर्गंध से परेशान
पुष्कर की पूजा पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से गुजरते हुए घाट तक आ रहे है। चारों दुर्गंध का माहौल है। मार्ग में खड़ा होना तक दूभर बना हुआ है।

सीवरेज सिस्टम पूरी तरह फेल

पुष्कर में करोड़ों की लागत की सीवरेज योजना पूरी तरह से फेल साबित हुई है। ट्रीटमेन्ट प्लांट नही बन सका है. समय समय पर विरोध के बाद प्रशासन स्तर पर मोटर पम्प लगाकर अस्थायी समाधान कर दिया जाता है। विधायक सुरेश सिंह रावत को पांच साल के कार्यकाल में इस समस्या पर कोई निर्णय नही किया जा सका। तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुन्धराजे की ४.१० करोड़ की योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। हालत यह है कि कस्बे के जगह जगह सीवेरज के चेम्बर से गंदे पानी के उबकने की समस्या यथावत गंभीर रूप लेता जा रही है

इनका कहना है
पुष्कर परिक्रमा मार्ग में सीवरेज के बहते गंदे पानी से तीर्थ व श्रद्धालुओं की धार्मिकता आहत हो रही है। इसका समाधान होना चाहिए।

- अखिलेश पाराशर, पुरोहित

श्रद्धालुओं को सीवरेज के गंदे पानी से गुजर कर पुष्कर सरोवर के घाट तक आना पड़ रहा है। समाधान नहीं होने पर पुष्कर मेले व पालिका चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
-कौशल मुखिया, पुरोहित