29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पुष्कर मेले की अव्यवस्थाओं से नाराज, रायका समाज के धर्मगुरु ने दी आंदोलन की चेतावनी
Play video

पुष्कर मेले की अव्यवस्थाओं से नाराज, रायका समाज के धर्मगुरु ने दी आंदोलन की चेतावनी

pushkar fair 2019 : पुष्कर मेला मैदान में जिला प्रशासन(District administration) की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को नाकाफी बताते हुए ऊंट पालक रायका समाज के धर्मगुरु महंत रामरघुनाथ दास ने गहरी नाराजगी व्यक्त करतें हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 31 Oct 2019, 12:53 PM IST

पुष्कर. पुष्कर मेला मैदान (Pushkar Fair Grounds) में जिला प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को नाकाफी बताते हुए ऊंट (camel)पालक रायका समाज(Raika society )के धर्मगुरु (religious leader)महंत रामरघुनाथ दास ने गहरी नाराजगी व्यक्त करतें हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को मेला मैदान का निरीक्षण करने के दौरान महंत ने आरोप लगाया कि पुष्कर मेले (pushkar mela 2019)में पशुपालकों व पशुओं के लिए बिजली-पानी की व्यवस्था नाकाफी है। कंकरीले मैदान में खड़े ऊंटों के जख्मी होने की स्थिति है। इसके अलावा पशुपालकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम तक नहीं किए गए हैं। महंत ने चेतावनी दी है कि पशुपालकों को शीघ्र व्यवस्थाएं नही देने पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजय अरोड़ा ने बताया कि मेला मैदान पर बने हेलीपेड की जमीन पर कंकरीट हटाने के लिए मेला मजिस्ट्रेट को अवगत करा दिया गया है। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि कंकरीट पर पशु जख्मी हो जाते हैं तथा कीड़े पडऩे की संभावनाएं रहती है।

Read More: Pushkar Fair 2019 : मेले में पांच, सडक़ों पर घूम रहे 500 से अधिक मवेशी

मेला मैदान में बढ़े ऊंट

मेला मैदान में पशुओं की आवक बढऩे लगी है। हालाकि अपेक्षाकृत पशु नहीं आ पाए है लेकिन ऊंट बढऩे लगे हैं। बुधवार की शाम तक मेले में कुल पश 540 आ चुके हैं। इनमें सर्वाधिक ऊंट 437 व 90 अश्व वंश, 5 गोवंश, 8 भैंसें आई हैं।

Read more: ISKCON : कृष्णभक्ति से सराबोर रहेगा पुष्कर तीर्थ