30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर में लट्ठोत्सव…ग्वाल बाल ने पानी की बौछार के बीच लठ से लूटा माखन,देखें वीडियो

Pushkar news:पुष्कर के श्री रमा वैकुंठनाथ नए रंग जी के मंदिर एवं श्री रंगनाथ वेणुगोपाल पुराने रंगजी के मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को लट्ठोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 26 Aug 2019, 2:11 PM IST

पुष्कर में लट्ठोत्सव...ग्वाल बाल ने पानी की बौछार के बीच लठ से लूटा माखन,देखें वीडियो

पुष्कर में लट्ठोत्सव...ग्वाल बाल ने पानी की बौछार के बीच लठ से लूटा माखन,देखें वीडियो

महावीर भट्ट

पुष्कर . पुष्कर के श्री रमा वैकुंठनाथ नए रंग जी के मंदिर एवं श्री रंगनाथ वेणुगोपाल पुराने रंगजी के मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को लट्ठोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों ही मंदिरों में भगवान की सवारी निकाली गई तथा ग्वाल बाल का रूप धरे युवकों ने पानी की बौछार के बीच लठ से माखन लूटने की लीला खेली। साथ ही 25 फीट ऊंची दाना मेथी एवं काली मिट्टी की चिकनाई युक्त बल्ली पर पानी की बौछार के बीच रस्सियों के फंदे से चढ़कर आखिरी सिरे पर बंधी लाल झंडी तोड़ी।

देखें, खुण्डियास में बाबा रामदेव जी मंदिर की आरती

इसके साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों में रविवार को सुबह से भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद लिया।सुखनिधान मंदिर में रविवार को नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगा गया। बालकों ने कृष्ण लीला का मंचन किया। इससे पूर्व शनिवार को मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। गोविंददेवजी मंदिर में श्रीकृष्ण को झूला झुलाया गया।