30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालिका कार्यालय से महिला पार्षद के भवन निर्माण की पत्रावली गुम

नगरपालिका कार्यालय में भाजपा की महिला पार्षद की भवन निर्माण की पत्रावली गुम होने का गंभीर मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 15 Nov 2019, 3:52 PM IST

पालिका कार्यालय से महिला पार्षद के भवन निर्माण की पत्रावली गुम

पालिका कार्यालय से महिला पार्षद के भवन निर्माण की पत्रावली गुम

सर्च वारंट(Search warrant )जारी, पुलिस में दी शिकायत

पुष्कर. नगरपालिका कार्यालय में भाजपा की महिला पार्षद की भवन निर्माण की पत्रावली गुम होने का गंभीर मामला सामने आया है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत की ओर से प्रकरण को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More: पुष्कर पालिका चुनाव : थमा प्रचार का शोर, अब जनसम्पर्क डोर टू डोर

ईओ गहलोत ने बताया कि सारिका पत्नी अरुण वैष्णव की ओर से भवन निर्माण स्वीकृति की फाइल पालिका कार्यालय में जमा कराई गई थी जो गुम हो गई है। गहलोत ने बताया कि पत्रावली को पालिका की सभी शाखाओं में पत्रावली की तलाश के लिए सर्च वारंट जारी किया गया था। पालिका के विभिन्न विभागों के प्रभारियों ने पत्रावली नहीं मिलने की जानकारी दी है। वहीं पुष्कर थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि पत्रावली गुम की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

Read More: कल बूथों पर पहुंचेंगे मतदान दल

खुद भवन निर्माण समिति की अध्यक्ष

खास बात तो यह है कि पार्षद सारिका वैष्णव स्वयं पालिका बोर्ड में भवन निर्माण समिति की अध्यक्ष है। पालिका क्षेत्र के भवन निर्माण से संबधित पत्रावलियों पर उन्हीं की हरी झंडी के बाद स्वीकृति दी जाती है।

Read More: नगर निकाय चुनाव : किसी प्रत्याशी के कोई संतान नहीं , तो किसी के हैं आठ आठ बच्चे

पुष्कर पालिका चुनाव : घोषणा-पत्र में विकास के दावे

पुष्कर. भाजपा व कांगे्रस दोनों ही दलों ने पालिका बोर्ड बनने पर पुष्कर विकास की प्राथमिकताएं तय करके हुए घोषणा पत्र जारी किए गए। खास बात तो यह है कि दोनों ही पार्टियों के नेता पुष्कर पालिका में बोर्ड बनाने के प्रति दृढ़ आशान्वित है।

Read More: Nikay Election : राजस्थान रे ई शहर में राज लुगायां रो
भाजपा का घोषणा-पत्र : भाजपा के जिला देहात अध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत, विधायक सुरेशसिंह रावत, विधायक अनिता भदेल, नसीराबाद पालिका चुनाव के पार्टी प्रभारी कालूलाल गुर्जर ने पत्रकारों के बात करते हुए बताया कि पालिका बोर्ड बनने पर सर्वप्रथम सरोवर के गंदे पानी की जावक रोकने, सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने, मेड़ता तक रेलवे लाइन बिछाने, ढांचागत विकास कराए जाएंगे।

Read More: nikay chunav : घूंघट में मनुहार, वोट म्हाने ही दिज्यो सा

कांग्रेस का घोषणा-पत्र : कांगे्रस के चुनाव प्रभारी बगरू विधायक गंगा देवी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, जिला देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने घोषणापत्र जारी करते हुए बताया कि पालिका में कांगे्रस का बोर्ड बनने पर पुष्कर को नशामुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, सरोवर में गंदे पानी की जावक पर रोक, सीवरेज की समस्या का स्थाई निदान, बिजली, पानी, सडक़ व नाली की समुचित व्यवस्था,खेल का मैदान बनाने, आदि प्राथमिकताएं रहेगी।

Read More: Local body election : पूडी व आलू की सब्जी की महक के साथ चाय की चुस्कियों का दौर तेज