
rain
अजमेर. राज्य के कई हिस्सों में मौसम शुक्रवार को भी बिगड़ा हुआ है। समूचे जिले में फुहारों और बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे मौसम में ठंडक हो गई है। बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बरसात से खेतों में पड़ी धान और जीरे की फसल खराब होने का खतरा है।
पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम फिर पलट गया है। अजमेर में तडक़े 3 बजे से बारिश जारी है। नया बाजार, मदार गेट, स्टेशन रोड, आगरा गेट, जयपुर रोड और अन्य इलाकों तेज फुहारें गिरीं। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, फायसागर रोड, शास्त्री नगर, गुलाबबाड़ी और अन्य इलाकों में भी लगातार फुहारें गिर रही हैं। हवा चलने से कुछ सर्द एहसास भी हुआ है।
पुष्कर, ब्यावर, किशनगढ़, गगवाना, घूघरा, गेगल, भिनाय, गोपालपुरा, बांदनवाड़ा, नसीराबाद, पीसांगन, मांगलियावास और अन्य इलाकों में टपका-टपकी का दौर जारी है। पिछले दिनों 32 डिग्री तक जा पहुंचा तापमान नीचे लुढकऱ 28 डिग्री पर आ गया।
यह है मौसम बदलाव की वजह.....
मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान, पाकिस्तान की तरफ पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर देश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है। इसीलिए कई जगह ओलावृष्टि और बरसात भी हुई है। अजमेर जिले में भी देराठूं में ओले गिरे थे। रामसर, मसूदा, भिनाय, कादेड़ा, बिजयनगर में बरसात हुई थी। आगामी 48 से 72 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।
Updated on:
27 Mar 2020 06:14 am
Published on:
27 Mar 2020 06:14 am
