29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर जिले में बारिश, सरोवर और तालाब में आया पानी

कहीं तेज बरसात हुई तो कहीं फुहारें पड़ी। कुछ इलाकों में जलाशयों में पानी की आवक हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Jul 2019, 10:33 AM IST

water in ajmer district

water in ajmer district

अजमेर. घटाएं शुक्रवार को जिले के कई इलाकों में जमकर बरसी। रूपनगढ़ में 92 मिलीमीटर, अजमेर में 84 मिलीमीटर पानी बरसा। बरसात से कई जगह रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। नसीराबाद, मांगलियावास, पुष्कर, बिजयनगर, भिनाय सहित कई क्षेत्रों में कहीं तेज बरसात हुई तो कहीं फुहारें पड़ी। कुछ इलाकों में जलाशयों में पानी की आवक हुई।

रूपनगढ़ में सुबह ताबड़तोड़ बरसात हुई। यहां निम्बार्क तीर्थ में पानी घर गया। साथ ही सरोवर में पानी की आवक हुई। अजमेर में सुबह 7 बजे से तूफानी अंदाज में बरसात हुई। प्रकाश रोड, नगरा, धौलाभाटा, वैशाली नगर, स्टेशन रोड, मार्टिंडल ब्रिज, कचहरी रोड सहित प्रमुख मार्गों और अंदरूनी इलाकों में पानी भर गया। यहां डेढ़ घंटे में सवा तीन इंच मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई। पानी के तेज बहाव में कई दोपहिया वाहन गिर गए। बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा। कई स्कूल में छुट्टी करनी पड़ी।

read more: ताबड़तोड़ बारिश, कलक्टर ने घोषित की स्कूल में छुट्टी

आया सरोवर में पानी

पुष्कर में हल्की और तेज बारिश का दौर चला। सरोवर में गंदे पानी की आवक हुई। भिनाय क्षेत्र में बड़ली और अन्य इलाकों में तेज हवाओं संग बरसात हुई। नालों और खेतों में पानी भर गया। माकड़वाली, होकरा, गगवाना, गेगल, घूघरा, कांकरदा भूणबाय और अन्य इलाकों को भी तेज बरसात ने भिगोया। ब्यावर में भी झमाझम बरसात हुई। यहां पशु चिकित्सालय परिसर ब्यावर खास स्थित अंडरपास, रेलवे स्टेशन और अन्य इलाकों में पानी भर गया। बरसात से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। कई जगह खेतों-खलिहानों और गलियों में इलाकों में पानी भर गया।

read more: heavy rain: उफन पड़े नाले, पानी से लबालब हो गया शहर