28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

किचन की चिमनी में लगी आग रेस्टोरेंट में फैली, नगर निगम की दमकल ने आग पर पाया काबू
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Dec 19, 2023

रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी,रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी,रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी,रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी,रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

अजमेर.
रामगंज स्थित पंजाबी तड़का ढाबा रेस्टोरेंट में मंगलवार सुबह किचन में अचानक आग लग गई। चिमनी में लगी आग तेजी से किचन में फैल गई। गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले किचन का स्टाफ ढाबे से बाहर निकल गया। नगर निगम की दो दमकल ने आग पर काबू पाया।
सुबह साढ़े 11 बजे करीब रामगंज बाजार स्थित पंजाबी तड़का ढाबे की कीचन में अचानक आग भड़क गई। चिमनी में भड़की आग तेजी से कीचन में फैल गई। रेस्टोरेंट संचालक नितिन अरोड़ा ने बताया कि आग लगते ही किचन स्टाफ के साथ सब बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही रामगंज थाने के एएसआई गिरधारी सिंह पुलिस की टीम के साथ पहुंचे। सिंह ने बताया कि आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। निगम की दो दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ढाई लाख का माल खाक
रेस्टोरेंट संचालक नितिन अरोड़ा ने बताया कि सम्भवत: आग लगने का कारण किचन की चिमनी कचरा और तेल का जमाव होने से भड़की। अरोड़ा के मुताबिक आग में करीब दो से ढाई लाख रुपए कीमत का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।