बारहवीं की शेष रही गणित की परीक्षा 18 जून को, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग 19, भूगोल व व्यावसायिक अध्ययन 22, गृह विज्ञान 23, चित्रकला 24, हिंदी साहित्य, उर्दू, सिंधी, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी, फारसी साहित्य, प्राकृत भाषा व टंकण लिपि अंग्रेजी 25 जून, संस्कृत साहित्य 26, अंग्रेजी साहित्य व टंकण लिपि हिंदी 27, कंठ संगीत, नृत्य कत्थक व वाद्य संगीत 29 व मनोविज्ञान विषय की परीक्षा 30 जून को ली जाएगी।