3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAS 2021: मुख्य परीक्षा 25 और 26 फरवरी को

आयोग और सरकार को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के हालात के अनुसार परीक्षा आयोजन और सुरक्षा इंतजाम करने होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Jan 2022, 8:15 AM IST

ras and subordinate service 2021

ras and subordinate service 2021

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2021 की मुख्य परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। परीक्षा 25 और 26 फरवरी को होगी। इसमें 20 हजार 102 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग और सरकार को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के हालात के अनुसार परीक्षा आयोजन और सुरक्षा इंतजाम करने होंगे।

आयोग ने बीते साल 27 अक्टूबर को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2021 का आयोजन किया था। बीती 19 नवम्बर को जारी परिणाम में 20 हजार 102 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना गया है। मालूम हो कि आरएएस 2021 भर्ती में राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पद (कुल 988) हैं।

संभागीय मुख्यालयों पर होगी परीक्षा
कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिवसिंह राठौड़ ने बताया कि आरएएस मुख्य परीक्षा-2021 का आयोजन अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग मुख्यालय पर होगा। सरकार और आयोग कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाने होंगे। परीक्षा सामग्री 15 फरवरी के बाद भेजी जाएगी। केंद्रों पर कोरोना संक्रमितों के लिए पृथक से व्यवस्था, सेनेटाइजेशन भी कराना होगा। फरवरी के पहले पखवाड़े में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी होंगे।

यूं होगी परीक्षा

मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय, सामान्य अध्ययन तृतीय और सामान्य हिंदी-अंग्रेजी विषय के पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 नंबर का होगा। इसकी अवधि तीन घंटे की होगी। मुख्य परीक्षा लिखित होगी।

पढऩे होंगे यह विषय

अभ्यर्थियों को भारत की विदेश नीति, ब्रिक्स, जी-20, जी-77, सार्क में भारत की भूमिका, राजस्थान, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, खेलकूद, राजस्थान की राज्य नीति, दलीय प्रणाली, भारत और राजस्थान की खेल नीति, विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष सहित अन्य टॉपिक पढऩे होंगे।