30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE- परीक्षा कार्यक्रम और पर्चों पर मशक्कत

माशिबो की परीक्षाएं 20 फरवरी से : तैयारियों को दिया अंतिम रूप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 17 Nov 2019, 5:01 AM IST

RBSE- परीक्षा कार्यक्रम और पर्चों पर मशक्कत

demo pic

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षाओं के लिए बोर्ड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम के साथ प्रश्न-पत्रों पर मशक्कत प्रारंभ कर दी है। बोर्ड ने पूरे राज्य में परीक्षा केन्द्रों को भी लगभग अंतिम रूप दे दिया है।

बोर्ड की की ओर से 20 फरवरी को सीनियर सैकंडरी और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा और 27 फरवरी को सैकंडरी और प्रवेशिका परीक्षा प्रारंभ होंगी। इन परीक्षाओं में पूरे प्रदेश के लगभग 20 लाख विद्यार्थी बैंठेंगे।
पूर्ण गोपनीयता और सर्तकता

बोर्ड प्रशासन ने सालाना परीक्षाओं के लिए सीनियर सैकंडरी कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग सहित सैकंडरी के प्रश्न-पत्र तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पूरे गोपनीयता और सर्तकता बरती जा रही है। प्रश्न-पत्र तैयार होने के बाद इनको छपवाने की कवायद शुरू होगी।
समय रहते मिले परिणाम

बोर्ड की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षा के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम तय किया जा रहा है। सीनियर सैकंडरी परीक्षाएं लगभग एक माह चलती है जबकि सैकंडरी परीक्षा का कार्यक्रम 15 दिन तक चलता है। बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम इस तरह तैयार कर रहा है ताकि सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं सबसे पहले समाप्त हो जाए ताकि उनका परिणाम भी समय रहते जारी किया जा सके।
पहली बार फरवरी में परीक्षा

संभवत: बोर्ड के इतिहास में पहली बार फरवरी में मुख्य परीक्षाएं आयोजित होगी। अब तक बोर्ड सालाना परीक्षाएं मार्च अथवा अप्रेल में आयोजित करता आया है। इस साल बोर्ड की सीनियर सैकंडरी की परीक्षा 8 मार्च और सैकंडरी की परीक्षा 15 मार्च को प्रारंभ हुई थी। इस बार यह परीक्षाएं लगभग 18 दिन पहले प्रारंभ होने जा रही है। बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि परिणाम तय समय पर निकालने और उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए इस बार बोर्ड ने अपने परीक्षा कार्यक्रम को पिछले साल की तुलना में 15 दिन पहले निर्धारित किया है।
इनका कहना है

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रांरभ हो गई है। इस बार परीक्षाएं फरवरी में आयोजित करना प्रस्तावित है। 20 फरवरी से परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी। सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
-मेघना चौधरी, सचिव माशिबो राजस्थान