30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर से जुड़ी क्राइम की खबरें, जानें कैसी-कैसी हुईघटनाएं

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर से जुड़ी क्राइम की खबरें, जानें कैसी-कैसी हुईघटनाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 9 Jul 2018, 12:27 PM IST

crime news

पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर से जुड़ी क्राइम की खबरें, जानें कैसी-कैसी हुईघटनाएं


शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार
अजमेर. शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। अलवर गेट थाना पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मदारपुरा में रहने वाली पीडि़त किशोरी की मां ने गांव के रहने वाले पवन के खिलाफ शिकायत दी। उसने बताया कि आरोपित पवन से उसकी बेटी से पहले से पहचान थी। पवन उसे शादी का झांसा देते हुए अपने साथ ले गया और दुराचार किया।

मूक-बधिर भाई के छलक पड़े आंसू, जब दो साल बाद गुमशुदा भाई को मिलाया whatsapp group ने

युवक ने फांसी लगाई
अजमेर. अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की पड़ताल मे जुटी है। पुलिस के अनुसार दादाबाड़ी विनयनगर निवासी दिलशाद (45) पुत्र लियाकत अली ने रविवार शाम को संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

जिस बेटे को मां ने सीने से लगाकर पिलाया था दूध, उस पांच साल के बेटे को अपने हाथों से जहर पिलाकर इसलिए उतारा मौत के घाट

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

अजमेर. भूडोल के निकट शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गेगल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार भूडोल निवासी श्रवण सिंह पुत्र छगन सिंह रावत की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को भूड़ोल के निकट दो बाइक की भीड़ में छगन सिंह और उसकी पत्नी सीता जख्मी हो गए थे। उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।