ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत
अजमेर . सेंदरिया के निकट बुधवार दोपहर सब्जी से भरे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं संतुलन बिगडऩे से ट्रक पलट गया। आदर्शनगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बोराड़ा निवासी रामस्वरूप जाट पुत्र घर लौट रहा था। सेंदरिया के निकट पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामस्वरूप की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं संतुलन बिगडऩे से ट्रक राजमार्ग के किनारे पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।