29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकदूसरे पर छींटे उछाल रहे नेता, एक लेटर पर छिड़ी है इतनी बड़ी जंग

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Aug 2018, 9:54 AM IST

NSUI candidates in GCA

NSUI candidates in GCA

अजमेर.

परस्पर प्रत्याशी उतारने में हुई किरकिरी के बाद एनएसयूआई ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने रविवार को साफ किया कि राजपाल जाखड़ सहित तीन अन्य ही अधिकृत प्रत्याशी होंगे। एनएसयूआई के बैनर पर नामांकन करने वाले अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंषा की गई है।

जिलाध्यक्ष नवीन सोनी ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से अध्यक्ष पद पर राजपाल जाखड़, पायल जैन उपाध्यक्ष, नवरत्न राठौड़ महासचिव, लक्ष्मण चावला संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के अधिकृत प्रत्याशी हैं। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने चारों प्रत्याशियों को अधिकृत सिम्बल दिया है। अब्दुल फरहान और अन्य प्रत्याशियों को जारी किया गया पत्र फर्जी है।

इसमें साफ तौर पर प्रदेशाध्यक्ष पूनिया और अन्य के नाम का दुरुपयोग किया गया है। इसको लेकर रिपोर्ट भेजी गई है। फर्जीवाड़ा करने वाले पदाधिकारियों-छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंषा की गई है। एनएसयूआई के नाम पर नामांकन करने वाले छात्र-छात्राओं ने संगठन का दुरुपयोग किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष शिवप्रकाश गुर्जर और अन्य मौजूद थे।

एनएसयूआई और एबीवीपी में अंदरूनी कलह

कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय और कहीं-कहीं बागी प्रत्याशियों के डटे रहने से चुनाव रोचक हो गए हैं। इससे एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मुसीबतें बढऩी तय है।

सोमवार को सभी संस्थाओं में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। नाम वापसी के बाद ही तस्वीर साफ होगी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय लॉ कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में वैध नामांकन सूची का प्रकाशन सोमवार सुबह 10 बजे किया जाएगा।

सुबह 11 से 2 बजे तक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी का दौर चलेगा। इसके बाद अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन होगा।एनएसयूआई का खुला खाताचुनाव से पहले ही संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई का खाता खुल गया है। यहां उपाध्यक्ष पद पर लता मेघवंशी और संयुक्त सचिव पद पर पवन डाबरिया ने ही नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशी एनएसयूआई के हैं।