
नींद की झपकी बनी जान की दुश्मन ,ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत
सराधना. केसरपुरा में बुधवार सुबह ट्रक चालक(truck driver) को नींद की झपकी आ जाने के बाद असंतुलित होकर ट्रक (unbelensed truck ) खाई में पलट गया। इससे ट्रक के नीचे दबने से खलासी की मौत हो गई। घायल चालक को हाइवे एबुलेंस(ambulence) से अजमेर के जेएलएन अस्पताल (jlnh)में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के मेवात फिरोजपुर निवासी तालीम पुत्र सौदान ने बताया कि बुधवार सुबह वह ट्रक लेकर कांकरोली के लिए रवाना हुआ। दूसरी गाड़ी में उसके चालक भरतपुर के कामां निवासी बिजेंद्र सिंह सैनी चला रहा था। उसके ट्रक के केसरपुरा पुलिया से पहले सराधना की तरफ पहुंचने पर संभवत: चालक बिजेन्द्र को नींद की झपकी आ जाने पर वाहन असंतुलित होकर सडक़ किनारे खाई में पलट गया। इससे चालक बिजेंद्र, खलासी अजरुदीन व सुरेंदर घायल हो गए। खलासी अजरुदीन पलटी खाए ट्रक के नीचे दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस(police) ने हाइवे पेट्रोलिंग टीम (Highway patrolling team) की मदद से 3 हाइड्रो क्रेन (Hydro crane)की मदद से ट्रक को सीधा किया। इसके नीचे दबे खलासी अजरुदीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल चालक विजेंद्र, सुरेंद्र को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More : मजदूरी कर लौट रहा था युवक - बस ने कुचला
अजमेर. भूणाबाय समीप बुधवार शाम रोडवेज बस (Roadways bus) की चपेट से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बस का पीछे का टायर बाइक सवार के सिर पर चढ़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर चालक (driver)को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गगवाना हाल मलूसर रोड शिव कॉलोनी निवासी शिवराज उर्फ शिवकुमार (37) पुत्र हजारीलाल शाम साढ़े 6 बजे कायड़ चौराहा समीप मजदूरी कर घर लौट रहा था। भूणाबाय में जयपुर रोड पर बाइक शोरूम (Bike Showroom)के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस(high speed Roadways bus) चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में कट लिया। इसमें शिवकुमार की बाइक बस के पीछे के हिस्से से टकरा गई। लोगों ने उसे एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में हेलमेट के दो टुकड़े हो गए। पोस्टमार्टम (postmartam)गुरुवार सुबह कराया जाएगा।
Read More : Road Watch : ये कैसा ‘गौरव’ पथ! 5 किमी में 19 कट
Published on:
19 Sep 2019, 12:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.