31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Accident: कट पार कर रहे टेलर से जा टकराई कार, उड़े परखच्चे ,एक की मौत
Play video

Accident: कट पार कर रहे टेलर से जा टकराई कार, उड़े परखच्चे ,एक की मौत

nation highwayAccident: थाना क्षेत्र के एन एच 8 पर सडक़ पार कर रहे टेलर से जा टकराई कार ।दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 20 Dec 2019, 3:41 PM IST

मांगलियावास. थाना क्षेत्र के एन एच 8 (NH-8) पर सडक़ पार कर रहे टेलर से एक कार जा टकराई। दुर्घटना में कार के परखच्चे ही उड़ गए। इस भीषण सडक़ दुर्घटना(road accident news) में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई । वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ब्यावर की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक मांगलियावास कट से मांगलियावास की ओर घूम गया, और तेज गति से अजमेर से ब्यावर की ओर जा रही कार उससे टकरा गई ।

Read More: आखिर क्या हुआ ऐसा कि घूघरा घाटी पर एक दूसरे से भिड़ गई तीन बाइक

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार जयपुर के झालाना निवासी नरेश सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बाबू सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम के जयदीप सिह व शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे , जहां घायल युवक को हाईवे एंबुलेंस की मदद से ब्यावर के अमृत कौर चिकित्सालय में भिजवाया। दुर्घटना की सूचना पर मांगलियावास पुलिस दीवान मोहनलाल जाब्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे ।पुलिस ने मृतक नरेश सोनी के शव को अमृत कौर अस्पताल चीरघर में रखवाया। ट्रेलर को जप्त कर लिया है, वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को भी हाईवे से हटा कर थाने ले आये।

Read More: दर्दनाक हादसा: जीप का पहिया ऊपर से निकलने से एक की हुई मौत…