अजमेर. सुभाष नगर आरओबी के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए परिवहन आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव ने प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग को पत्र लिखकर है। वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में संबंधित लेवल क्रॉसिंग संख्या एक-1 पर पूर्व के निर्माण के लिए डीएवी कॉलेज, जिला कलेक्टर एवं सचिव एडीए के द्वारा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू के बिंदु संख्या 4 (8) के अनुमोदन के लिए जल्द स्वीकृति देने के लिए लिखा है।