30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान से घर पहुंचते ही नोटों से भरा बैग छीन भागे बाइक सवार लुटेरे

पुलिस के लिए सुरक्षा को चुनौती, खाद्य पदार्थ व्यापारी के बैग में रखे थे 15 लाख रुपए, वारदात सीसी टीवी कैमरे में हुई कैद, दुकान से ही पीछा कर रहे थे लुटेरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 19 Oct 2019, 7:12 AM IST

Robbed a bag full of 15 lakh rupees from a merchant

लूट की वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरा खंगालती पुलिस। साथ में पीडि़त व्यापारी पवन।

अजमेर.
अजमेर जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। ऑनलाइन ठगी, घर-दुकान से चोरी और लूट के मामले पुलिस के लिए चुनौती है। दुष्कर्म व हत्या के मामले अपराधियों के बुलंद हौसले के प्रमाण है। अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को एक व्यापारी के साथ लूट की हुई वारदात को लेकर लोगों में असुरक्षा की भावनाएं पैदा हो गई है। अजमेर शहर, ब्यावर, केकड़ी व सरवाड़ में ऐसी ही वारदातें हो चुकी है।

किशनगढ़ के सिन्धी कॉलोनी में शुक्रवार रात बाइक सवार तीन लुटेरे दुकान से घर पहुंचे खाद्य सामग्री विक्रेता के हाथ से नोटों से भरा बैग लेकर भाग गए। पीडि़त ने मदनगंज थाना पुलिस को बैग में 15 लाख रुपए होने की जानकारी दी है। व्यापारी के घर की गली में ही एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में लूट की वारदात कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए हैं। पुलिस बाइक नम्बर के आधार पर लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

पहले लगाई आवाज और फिर...

सिन्धी कॉलोनी निवासी पवन राठी की बालाजी मंदिर के सामने शक्कर, गुड़ और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकान है। पवन राठी शाम करीब पौने सात बजे दुकान से स्कूटी पर घर के लिए रवाना हुआ था। वह सिंधी कॉलोनी स्थित घर के सामने पहुंचा ही था कि फाटक खोलते समय बाइक सवार युवकों ने पवन को आवाज लगाई। पवन ने जैसे ही पीछे मुडक़र देखा। इसी दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। तीसरे युवक ने बैग छीन लिया। पवन ने लुटेरों का पीछा भी किया,लेकिन लुटेरे नोटों से भरा बैग लेकर भाग गए।

पवन के हाथ मेें हिसाब किताब के कागजात वाला बैग रह गया। पवन के शोर मचाने पर पड़ोसी घरों से बाहर आ गए। सूचना पाकर पुलिस उपअधीक्षक सतीश यादव, मदनगंज थानाधिकारी रोशनलाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पास ही की दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखे।

दुकान से ही कर रहे थे पीछा

मदनगंज थाना पुलिस ने अन्य सीसीटीवी के फुटेज भी लिए हैं। फुटेज में लुटेरे बाइक पर पवन के पीछे आते दिखाए दे रहे हैं। मुख्य रोड से स्कूटी पर सवार पवन जैसे ही गली में घुसा। तभी लुटेरे भी उसके ठीक पीछे दिखे। जैसे ही अगली गली में पवन अपने घर के बाहर पहुंचा। तभी लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

रकम बड़ी, लेकिन पुष्टि नहीं

प्रारंभिक सूचना में पुलिस को फिलहाल 15 लाख की नकदी की लूट होना बताया है। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। पुलिस नकदी को लेकर पवन से पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि उसके हाथ में दो थैले थे। एक में दुकान के बही खाते और हिसाब था। दूसरे में नकदी थी। पवन ने लुटेरों से एक थैला छीन लिया। जैसे ही थैला घर की ओर फैंक कर वह वापस भागा लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। बाद में देखा तो उस थैले में बही खाते थे।

रैकी कर की वारदात

वारदात के तरीके से प्रथम दृष्टया लुटेरों की ओर से रैकी करके वारदात अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। जिस तरीके से लुटेरों ने घर के बाहर वारदात की उससे कयास लगा जा रहा है कि उन्हें गली की स्थिति का पहले ही अंदाजा था।

सुनियोजित तरीके से की वारदात

लुटेरों ने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। लुटेरों ने पहचान छुपाने का पूरा इंतजाम कर रखा था। उनमें से बाइक चलाने वाले लुटेरे ने हेलमेट पहन रखा था। बीच में बैठे लुटेरे ने अपना मुंह छिपा रखा था, जबकि पीछे बैठे लुटेरे ने टोपी पहन रखी थी।