
अजमेर/पत्रिका। RPSC Assistant Professor Recruitment 2023: कॉलेजों में 1913 सहायक आचार्यों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने जारी हैं। अब तक 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 48 विषयों में सहायक आचार्यों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सरकार और उच्च शिक्षा विभाग स्तर पर विषयवार व्याख्याताओं की भर्ती कराई जानी है। यूजीसी और केंद्र-राज्य सरकार स्तर पर तय नियम अभ्यर्थियों-विद्यार्थियों के नौकरी संबंधित आवेदन में रखे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई रखी गई है।
2.50 लाख से ज्यादा आवेदन की उम्मीद :
आयोग को 2.50 लाख से ज्यादा आवेदन मिलने की उम्मीद है। पदों की संख्या ज्यादा होने तथा दो साल बाद भर्ती निकलने से पीएचडी समेत, नेट और सेट योग्यताधारक अभ्यर्थी आवेदन में जुटे हैं। साल 2020 में निकली 918 पदों की सहायक आचार्य भर्ती में आयोग को 1.50 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे।
इन विषयों के लिए मांगे आवेदन
बॉटनी-70, केमिस्ट्री-81, गणित-53, फिजिक्स-60, जूलॉजी-64, एबीएसटी-86 बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-71 ईएएफएम-70, जियोलॉजी-6, लॉ-25, इकोनॉमिक्स-103, अंग्रेजी-153, भूगोल-150, हिंदी-214, इतिहास-177, सोशियोलॉजी-80, फिलॉसोफी-11, राजनीति विज्ञान-181, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन-45, संस्कृत-76, उर्दू-24, पंजाबी-1, लाइब्रेरी साइंस-1, साइकोलॉजी-10, राजस्थानी-6, सिंधी-3, जैनोलॉजी-1, गारमेंट प्रॉडक्शन-1, मिलिट्री साइंस-1, आर्ट हिस्ट्री-2, म्यूजियोलॉजी-2, ड्राईंग-पेंटिंग-35, म्यूजकिल वोकल-12, इंस्ट्रूमेंट-4, एप्लाइड आर्ट-5, पेंटिंग-5, स्कल्पचर-4, तबला-2, वायलेन-2, एग्रीकल्चर एंटेमोलॉजी-1, एनिमल हस्बेंड्री-2, एग्रोनॉमी-3, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स-1, इंजीनियरिंग-1, हॉर्टीकल्चर-3, लाइव स्टॉक-1, प्लांट पैथेलॉजी-2 और सॉइल साइंस-2 (पदों की संख्या आयोग की सूचना अनुसार-सं)
Published on:
07 Jul 2023 12:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
