8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आबकारी विभाग कर्मचारियों को तोहफा, आरपीएससी कराएगा विशेष मुख्य परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
rpsc 2016 RAS exam

rpsc 2016 RAS exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस-2016 के तहत डीसी कैटेगरी के 12 पद ( आबकारी विभाग) के लिए विशेष मुख्य परीक्षा का आयोजन करेगा। आयोग आबकारी विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों से प्रमाण पत्र-दस्तावेज मांग चुका है।

2012 की आरएएस भर्ती में आबकारी विभागीय कर्मचारियों के करीब 14 पद थे। दो पदों पर नियुक्ति के बाद 12 पद खाली रह गए थे। नियमानुसार इन खाली पदों को आरएएस भर्ती-2016 में शामिल करना था। लेकिन आयोग ने ऐसा नहीं किया।

पदों को समायोजित नहीं करने पर विनोद कुमार शर्मा और अन्य ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट की डीबी विशेष याचिका में पारित निर्णय के तहत आयोग को बकाया पदों को समायोजित कर इनकी नए सिरे से परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे।

मांगे थे दस्तावेज

कार्मिक विभाग के 12 और 25 अक्टूबर 2018 को प्राप्त पत्र के अन्तर्गत आयोग राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2016 में डीसी कैटेगरी के 12 पद (आबकारी विभाग में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी) की मुख्य परीक्षा कराएगा।

इसके तहत आयोग ने 28 अगस्त 2016 को आबकारी विभाग के लिए कराई गई आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित रहे आबकारी विभाग में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों को दस्तावेज मांगे थे। यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह सूचना-दस्तावेज देने वाले अभ्यर्थियों को ही विशेष मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा।