
मतदान दलों को दिया ये खास प्रशिक्षण, अनुपस्थित रहने वाले 85 कर्मिकों के खिलाफ प्रशासन करेगा कार्रवाई
अजमेर. आगामी विधानसभा आम चुनाव 2018 सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 85 कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि रविवार से प्रारम्भ हुए प्रथम प्रशिक्षण का कार्यक्रम 16 नवम्बर तक चलेगा। प्रशिक्षण राजकीय महाविद्यालय केकड़ी, डाइट सेन्टर मसूदा,आर.के. पाटनी राजकीय महाविद्यालय किशनगढ़, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेरए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोईनियां इस्लामिया अजमेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा अजमेरए सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर तथा गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को 1 हजार 710 पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि मतदान अधिकारियों को उनकी भूमिकाए ईवीएमए वीवीपेट के प्रयोग का पूर्वाभ्यासए ईवीएम मशीन की जांचए बीयूए सीयू सहित आदर्श आचार संहिता की पालना संबंधित जानकारी दी गई।
डाकमत पत्र के लिए की गई विशेष व्यवस्था
प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण के लिए आने वाले कार्मिकों के लिए डाकमत पत्र के लिए अलग काउन्टर बनाया गया जहां प्रपत्र 12 संबंधित कार्मिकों को उपलब्ध कराए गए। प्राप्त आवेदन पत्रों की डाक मतपत्र प्रकोष्ठ द्वारा जांच कर इन्हें एकत्रित किया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल पर ही उपस्थित काउन्टर, लेखा शाखा काउन्टर, मतदाता सूची काउन्टर सहित प्रशिक्षार्थियों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।
Published on:
13 Nov 2018 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
