30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC…अगर आपको है Answer Key से शिकायत, दीजिए ऑनलाइन आपत्ति

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2018 के ग्रुप-बी के तहत विषयवार उत्तरकुंजी जारी कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Apr 2019, 6:33 AM IST

answer key of exam

answer key of exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के ग्रुप-बी के तहत विषयवार उत्तरकुंजी जारी कर दी है।

उप सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आयोग ने 19 और 20 फरवरी को सामान्य ज्ञान, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा कराई गई थी। इनकी उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। अभ्यर्थी उत्तरकुंजी रविवार से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दे सकेंगे। आपत्तियां वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार और प्रामाणिक एवं सम्बद्ध पुस्तकों के प्रमाण सहित ही स्वीकार की जाएंगी।

देना होगा सौ रुपए शुल्क
प्रत्येक प्रश्न के लिए सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके हिसाब से अभ्यर्थी कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा स्वयं के माध्यम से भी पोर्टल पर उपलब्ध पेंमेंट गेटवे से भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 16 अप्रेल को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।