
rpsc selection process,rpsc selection process
राजस्थान लोक आयोग (rpsc ajmer) की सभी भर्तियों में संवीक्षा परीक्षा के प्राप्ताकों के अलावा शैक्षिक योग्यता अंक साक्षात्कार (interview) में शामिल होंगे। कृषि अनुसंधान और सांख्यिकी अधिकारी (उद्यान एवं कृषि विभाग)के पदों की भर्ती से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब सभी भर्तियों (recruitments) में इस नीति को लागू किया जाएगा।
read more: MDSU: विश्वविद्यालय में फिर पगार पर मंडराएगा संकट
कृषि अनुसंधान अधिकारी (उद्यान एवं कृषि विभाग)- 2015 के पदों के लिए जून में साक्षात्कार कराए गए थे। पहली मर्तबा आयोग ने पदों के लिए सौ अंकों के साक्षात्कार (interview process) को पृथक-पृथक विभाजित किया। इसमें संवीक्षा परीक्षा (exam) में प्राप्तांकों का चालीस प्रतिशत भरांक की गणना (40 अंक), अकादमिक के 20 अंक और साक्षात्कार के 40 अंक रखा गया। अकादमिक के 20 अंकों के वर्गीकरण को पहली बार शामिल किया गया है।
इसके तहत विशिष्ट योग्यता (75 प्रतिशत), प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और केवल उत्तीर्ण की श्रेणी शामिल की गई। सचिव के.के. शर्मा ने बाया कि फुल कमीशन (full commission) की बैठक में इस नवाचार को सभी परीक्षाओं (all exams) के लिए लागू करने का फैसला किया गया है।
इन भर्तियों में होगा लागू
नगर नियोजन सहायक-3 पदफिजियोथेरेपिस्ट (नॉन टीएसपी)-28 पद, टीएसपी : दो पद
सहायक नगर नियोजक-10 पद
उपाचार्य/अधीक्षक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान-45 पद
समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप द्वितीय: नॉन टीएसपी 34 पद, टीएसपी-2 पद
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग)-27सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन)-38
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि)-09
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (वनस्पति)-05सहायक कृषि अधिकारी-115 नॉन टीएसपी, 15 टीएसपी
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी नारकोटिक्स-3 पद
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी आरसन-एक्सप्लोसिव-1
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी प्रलेख खंड-01
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी रसायन खंड-01
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी भौतिक खंड-03वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी अस्त्रक्षेप खंड-01
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी जैविक-04
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी-सीरम खंड-03
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी विष खंड-04
वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक अधिकारी फोटो खंड-01
जनसंपर्क अधिकारी-23 पद
मत्स्य विकास अधिकारी-06
सहायक मत्स्य अधिकारी-10
खाद्य सुरक्षा अधिकारी-89 नॉन टीएसपी, 09 टीएसपी पद
(पदों की संख्या आयोग के अनुसार)
Published on:
14 Sep 2019, 8:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.