अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer )ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी (pro exam) संवीक्षा परीक्षा-2019 की तिथि में बदलाव किया है। संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयोग ने पूर्व में जनसपंर्क अधिकारी संवीक्षा-2019 का आयोजन 21 अक्टूबर को कराना तय किया था। इस दिन खींवसर (khiwnsar) एवं मंडावा (mandawa) विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव होने हैं। इसके चलते आयोग ने यह परीक्षा अब 22 अक्टूबर को अजमेर जिला जिला मुख्यालय पर कराना तय किया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 25 नवंबर को
राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (food security officer) (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 का आयोजन 25 नवंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा। यह जानकारी संयुक्त सचिव नीतू यादव ने दी है।
read more: Sports: ये हैं भविष्य की सायना, मेरीकॉम और पी. वी. सिंधु
पढ़ें यह खबर भी……..
5.0 लाख विद्यार्थियों ने भरे जेईई मेन्स के फार्म
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में जईई मेंस (jee mains 2020) (प्रथम चरण) के ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। अब तक 5.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी फार्म भर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसी साल से जनवरी और अप्रेल में जेईई मेन्स परीक्षा कराने की शुरुआत की है। अगले साल भी दो चरण में परीक्षा होगी। इसके तहत प्रथम चरण की परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। विद्यार्थी नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करा सकेंगे। परीक्षा 6 से 11 जनवरी के बीच कराई जाएगी।
read more: RPSC: ऑनलाइन संशोधन सुविधा की तिथियों में बदलाव
नेट-जेआरएफ के फार्म 9 तक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की दिसंबर में होने वाली नेट-जेआरएफ परीक्षा (net-jrf) के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। आवदेन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर होगी। अभ्यर्थी इसके प्रवेश पत्र 9 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 2 से 6 दिसंबर तक कराई जाएगी।
read more: GCA: कमेटी करेगी जांच, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट