30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए बनेंगे कंट्रोल रूम

इसको लेकर सरकार, पुलिस महानिदेशक और अन्य विभागों को निर्देश भी जारी किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 31 May 2019, 8:44 AM IST

ras mains 2018 exam

ras mains 2018 exam

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तैयारी में जुटा है। इसके लिए संभाग और जिला मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। आयोग ने इसको लेकर सरकार, पुलिस महानिदेशक और अन्य विभागों को निर्देश भी जारी किए हैं।

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 25 और 26 जून को होगा। यह परीक्षा संभाग और जिला मुख्यालयों पर होगी। संबंधित जिला कलक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित करने को लेकर आयोग चर्चा में जुटा है। आयोग अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जून के दूसरे पखवाड़े में अपलोड करेगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के पते की सही जांच कर सकेंगे। संशय होने की स्थिति में कंट्रोल रूप में संपर्क किया जा सकेगा।

बढ़ी हुई है आयोग की परेशानियां
आरएएस 2018 भर्ती को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। पहले प्रारंभिक परीक्षा में 15 गुणा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने के फार्मूले, सामान्य और ओबीसी के कट ऑफ माक्र्स ने परेशान किया। इसके बाद हाईकोर्ट के दो प्रश्न डिलीट करने और परिणाम दोबारा निकालने के आदेश से आयोग पसोपेश में है। हालांकि आयोग ने इस मामले में खंडपीठ में अपील दायर की है।